Hot News

शाम 5 बजे सुपौल के लिए रवाना होगा कामेश्वर चौपाल का पार्थिव शरीर, BJP मुख्यालय मे दिया जाएगा सम्मान

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का शुक्रवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे और सर गंगाराम अस्पताल में उपचाराधीन थे. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक जिले में होगा. उससे पहले उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर विशेष विमान से पटना लाया गया. एयरपोर्ट से उनका पार्थिव शरीर उनके बेउर स्थित घर पर लाया गया. जहां से उनके पार्थिव शरीर को बिहार विधान परिषद ले जाया गया. 

शाम 4 बजे बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा पार्थिव शरीर

बीजेपी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कामेश्वर चौपाल का पार्थिव शरीर शाम 4 बजे   प्रदेश भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा. इसके बाद वहां अंतिम विदाई देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को  4.30  विजय निकेतन संघ कार्यालय लाया जाएगा. जहां उन्हें कुछ देर के लिए रखा जाएगा. 

शाम 5 बजे सुपौल के लिए रवाना होगा कामेश्वर चौपाल का पार्थिव  शरीर

जानकारी के मुताबिक, कामेश्वर चौपाल का पार्थिव शरीर संघ कार्यालय से उनके पैतृक गांव कमरैल के लिए जेपी सेतु, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सकरी, झंझारपुर होते हुए  प्रस्थान करेगा. बता दें कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ने दुख जताया हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस रेलवे स्टेशन को अमृत हिंदुस्तान स्टेशन का दर्जा देगी मोदी प्रशासन, करोड़ों की लागत से होगा तैयार

 कामेश्वर चौपाल ने रखी थी राम मंदिर की पहली आधारशीला 

भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी, लेकिन राम मंदिर आंदोलन में 9 नवंबर 1989 को पहली आधारशीला रखने वाले कामेश्वर चौपाल ही थे. उस समय वे विश्व हिंदू परिषद के स्वयंसेवक भी थे. राम मंदिर आंदोलन में कामेश्वर चौपाल की महत्वपूर्ण भूमिका थी. उनकी अहम भूमिका देखते हुए ही उन्हें आधारशीला रखने के लिए चुना गया था. कामेश्वर चौपाल 1982 में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य बने थे.1989 में उन्हें पहली बार राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई. 

इसे भी पढ़ें: परीक्षा देकर घर लौटी छात्रा तो पेट में होने लगा दर्द, अस्पताल में हुआ जांच तो पैरों तले खिसक गई जमीन 

The post शाम 5 बजे सुपौल के लिए रवाना होगा कामेश्वर चौपाल का पार्थिव शरीर, BJP मुख्यालय मे दिया जाएगा सम्मान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top