नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के उदापट्टी पछियारी टोला स्थित ब्रह्मस्थान में शुक्रवार को भक्तिभाव के साथ अष्टयाम शुरू हुआ। “जयति शिवा शिव जानकी राम, राधे श्याम जय जय हनुमान” के मंत्र जाप से उदापट्टी सहित आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। स्थानीय एक दर्जन कीर्तन मंडलियां बारी-बारी से भाग लेकर यहां के वातावरण को भक्तिमय बनाने में जुटी हैं। वहीं महायज्ञ सफल बनाने में हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। अष्टयम महायज्ञ के आयोजन में नागेंद्र झा, सुनील झा,राधाकांत झा, तम्मू झा,कीर्तन झा, गणेश झा,विभूतिनाथ झा, महेंद्र झा, रमाशंकर झा, गौरी शंकर झा आदि सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।