Hot News

समस्तीपुर में दिखने लगा तेज रफ्तार का कहर, रफ्तार ने ली 24 घण्टे में दो की जान

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो की मौत हो गई। जिसमें एक एक अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरपुर ब्रहट्टा काली मंदिर के पास हो गई । जिसकी पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा पतेली वार्ड 10 के रहने वाले स्वर्गीय राजकुमार शाह के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है । बताया जाता है कि वह सुबह 11:00 बजे सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया और युवक वहीं घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

झखड़ा निवासी मृतक रोहित कुमार

वहीं देर रात कल बारिश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर चौक पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने एक स्त्री को ठोकर मार दिया जहां घटनास्थल पर ही स्त्री की मौत हो गई जिसकी पहचान बसंती देवी पति स्वर्गीय शिवनारायण महतो उम्र करीब 50 वर्ष पंचायत सतमलपुर वार्ड चार निवासी के रूप में हुई इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क भी जाम किया था सूचना व पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गया ।

सतलमपुर निवासी मृतक बसंती देवी
Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top