नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मुसरीघरारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ( बीआर 33 बीजी 3575) रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल घर पर खड़ी थी, लेकिन उसी नंबर प्लेट से जुड़ा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल का ऑनलाइन चालान काट दिया गया। जानकारी के अनुसार वाहन मालिक को मोबाइल पर ऑटोमेटिक सिस्टम से चालान कटने का मैसेज मिला। चालान की तस्वीर और विवरण में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल दिखाई गई है, जबकि वही नंबर प्लेट रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पर लगी हुई है।
गौर करने वाली बात यह है कि यह चालान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली में लगे सीसीटीवी कैमरे से काटा गया है। वाहन मालिक का कहना है कि चालान के समय उनकी क्लासिक 350 मोटरसाइकिल घर पर खड़ी थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी से ऑनलाइन सीसीटीवी आधारित चालान प्रणाली पर सवाल उठता है। वाहन मालिक ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर गलत चालान रद्द करने की मांग की है।