Hot News

MiG-21 Retires: भारतीय वायुसेना का एक ऐसा योद्धा, जिसने कभी हार नहीं मानी, पाकिस्तान को चटाई धूल

MiG-21 Retires: हिंदुस्तानीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 शुक्रवार को रिटायर हो गया. लेकिन, इसकी वीरता की कई कहानियां हमेशा याद की जाएंगी. खासकर, मिग-21 तब-तब याद किया जाएगा, जब हिंदुस्तान पाकिस्तान के साथ हुई जंग में मिली जीत को याद करने के लिए विजय दिवस मनाएगा. इसका कारण यह है कि हिंदुस्तानीय वायुसेना में बाज कहे जाने वाले मिग-21 ने 1965, 1971 और 1999 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग में उसके लड़ाकू विमानों को धूल चटाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी थी. मिग-21 हिंदुस्तानीय वायुसेना का एक ऐसा योद्धा था, जिसने कभी हार नहीं मानी उल्टे दुश्मनों के विमानों को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया.

वायुसेना के बेड़े में कब शामिल हुआ मिग-21

साल 1963 में पहली बार मिग-21 लड़ाकू विमान हिंदुस्तानीय वायुसेना में शामिल की गया था. तब से अब तक 1,200 से ज्यादा मिग-21 विमानों ने देश की रक्षा की है. आज, छह दशकों के लंबे सफर के बाद मिग-21 ने अपनी आखिरी उड़ान भरी. मिग-21 का इतिहास सिर्फ एक पुराने जमाने का विमान नहीं है, बल्कि एक ऐसा योद्धा है जो आज तक कभी हार नहीं माना. भले ही आज के जमाने में और भी कई नए और आधुनिक लड़ाकू विमान आ चुके हैं, लेकिन हिंदुस्तानीय वायुसेना के इतिहास में मिग-21 जैसा योद्धा आज तक नहीं आया. हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच चार युद्धों में इसने बहादुरी से हिस्सा लिया. इसने बहादुरी के साथ हर बार जीत दिलाई. मिग-21 सिर्फ एक विमान नहीं, हिंदुस्तानीय वायुसेना की पहचान बन गया था. उसने सालों तक हमला, रक्षा और निगरानी जैसे कई अहम कामों को बखूबी अंजाम दिया.

क्या है मिग-21?

मिग-21 एक मशहूर लड़ाकू विमान है, जिसे 1950 के दशक में सोवियत संघ (अब रूस) ने बनाया था. इसने पहली बार 1955 में उड़ान भरी थी. यह दुनिया का पहला ऐसा जेट विमान था जो ध्वनि की गति से तेज उड़ सकता था. इसे सुपरसोनिक फाइटर जेट कहा जाता है. मिग-21 की सबसे बड़ी ताकत थी इसकी तेज रफ्तार. यह मैक 2 की स्पीड तक पहुंच सकता था, यानी ध्वनि से करीब दो गुना तेज उड़ता था.

सिर्फ एक झलक थी 1965 की जंग

मिग-21 ने आज तक बहुत से युद्धों में दुश्मनों को धूल चटाई है. ऐसी ही एक जंग 1965 की थी, जब पाकिस्तान हिंदुस्तान के साथ अपने अमेरिकी फाइटर जेट्स से लड़ रहा था. मिग-21 और हिंदुस्तानीय वायुसेना दोनों की प्रशिक्षण अधूरी थी, मगर किसी ने हार नहीं मानी और दुश्मनो के छक्के छुड़ा दिए. मिग 21 ने अपनी स्पीड और सटीक हमले से पाकिस्तान को हक्का-बक्का कर दिया था. यह जंग मिग-21 के लिए सीखने का मौका था.

1971 में मिग-21 ने तोड़ी पाकिस्तान की रीढ़

हिंदुस्तानीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 जब पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग में उतरा, तो उसने पाकिस्तानी वायुसेना एफ-104 स्टारफाइटर के 2 विमान, शेनयांग एफ-6 के दो विमान, 1 एफ-86 सेबर और 1 सी-130 हर्क्यूलिस को मार गिराया और हिंदुस्तान की जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई. अपने सटीक हमले से दुश्मन देश के कई रनवे को बर्बाद कर दिया था. मिग-21 की बहादुरी देख कर जंग में पाकिस्तान के 93000 से अधिक सैनिकों ने हथियार डाल दिए थे.

कारगिल की जंग में पाकिस्तान को खदेड़ा

कारगिल जंग में मिग-21 ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा मिग-21 ने दुश्मन देश के फाइटर जेट को मारकर हिंदुस्तान की ताकत का एहसास कराया था. टोही मिशन और लक्ष्य भेदन में भी मिग-21 ने अपनी उपयोगिता साबित की थी. उपमहाद्वीप की पहली सुपरसोनिक हवाई लड़ाई में मिग-21 एफएल ने जीएसएच-23 तोप से पाकिस्तानी एफ-104 को मार गिराया था. मिग-21 ने एफ-104 को हरा दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने सभी एफ-104 बंद कर दिए थे . इसके अलावा, मिग-21 ने रात के समय कम ऊंचाई पर पाकिस्तान के अंदर गहरे हमले भी किए थे. अमृतसर से उड़कर ढाका के गवर्नर हाउस पर भी 500 किलो के बम गिराए थे.

रिपोर्ट: सौम्या शाहदेव

The post MiG-21 Retires: हिंदुस्तानीय वायुसेना का एक ऐसा योद्धा, जिसने कभी हार नहीं मानी, पाकिस्तान को चटाई धूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top