Hot News

Mirzapur The Movie Box Office Collection: 90 करोड़ लगाए, 300 करोड़ से ज्यादा बटोरे, बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा ब्लॉकबस्टर का झंडा

Mirzapur The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक ही नाम का जलवा है और वो है ‘मिर्जापुर द मूवी’. जिस कहानी ने ओटीटी पर तहलका मचाकर अपनी अलग फैन फॉलोइंग बनाई थी, उसने बड़े पर्दे पर भौकाल मचा दिया है. पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल और जितेंद्र कुमार स्टारर इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया.

17वें दिन मिर्जापुर द मूवी ने कमाए इतने करोड़

मिर्जापुर द मूवी की कमाई का सिलसिला 17वें दिन भी जारी रहा. फिल्म ने 4,402 शोज के जरिए हिंदुस्तान में करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का हिंदुस्तान में कुल नेट कलेक्शन 215.70 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 256.84 करोड़ रुपये हो गया है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

300 करोड़ पार हुई मिर्जापुर द मूवी

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 308.84 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगा कालीन भैया-गुड्डू पंडित में संग्राम, देखें भौकाल मचाने वाला टीजर

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है. यह गुरमीत सिंह की बतौर फीचर फिल्म निर्देशक पहली फिल्म है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

View on Instagram

इस विवाद में फंस गई थी मिर्जापुर द मूवी

रिलीज के बाद मिर्जापुर द मूवी एक विवाद में भी फंस गई थी. मामला ‘शूरवीर’ गाने को लेकर है. रैपरिया बालम ने गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि यह गीत महाराणा प्रताप के सम्मान में बनाया गया था, ऐसे में इसे फिल्म में गैंगस्टर्स के बीच फाइट सीक्वेंस के बैकग्राउंड में इस्तेमाल करना उचित नहीं है. इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता को समर्पित गाने को फाइट सीन के बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल करना ‘अच्छे स्वाद में नहीं’ है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी

The post Mirzapur The Movie Box Office Collection: 90 करोड़ लगाए, 300 करोड़ से ज्यादा बटोरे, बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा ब्लॉकबस्टर का झंडा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top