Hot News

बार-बार पर्दे धोने की जरूरत नहीं, धूल से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

Dust Repellent Spray for Curtains: घर की सफाई में फर्श, टेबल और फर्नीचर को साफ करना आसान होता है, लेकिन पर्दों की सफाई में ज्यादा मेहनत लगती है. पर्दों पर धूल जल्दी जम जाती है और उन्हें बार-बार धोना भी आसान नहीं होता. ऐसे में फैब्रिक डस्ट रिपेलेंट स्प्रे एक काम की चीज हो सकता है. यह कपड़े पर एक हल्की परत बनाता है, जिससे धूल के कण आसानी से चिपक नहीं पाते. हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले पर्दे के कपड़े पर इसे थोड़ा लगाकर जरूर देख लें.

फैब्रिक डस्ट रिपेलेंट स्प्रे खरीदते समय रखें ध्यान

बाजार में पर्दों और दूसरे कपड़ों के लिए कई तरह के डस्ट रिपेलेंट स्प्रे मिलते हैं. स्प्रे खरीदते समय पैकेट पर दी गई जानकारी जरूर पढ़ें. देखें कि वह पर्दों या फैब्रिक पर इस्तेमाल करने के लिए सही है या नहीं. हर कपड़े पर एक ही स्प्रे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसलिए प्रोडक्ट के निर्देश देखकर ही इसे खरीदें.

स्प्रे लगाने से पहले पर्दे की धूल साफ करें

पर्दे पर पहले से धूल जमी है तो उस पर सीधे स्प्रे न करें. सबसे पहले पर्दे की धूल साफ करें. इसके लिए वैक्यूम क्लीनर, मुलायम ब्रश या माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद ले सकते हैं. अगर पर्दे को धोने की जरूरत है तो धोने के बाद उसे अच्छी तरह सुखा लें. स्प्रे हमेशा साफ और सूखे पर्दे पर ही लगाएं.

पहले कपड़े के छोटे हिस्से पर करें टेस्ट

स्प्रे को पूरे पर्दे पर लगाने से पहले किसी ऐसे हिस्से पर थोड़ा लगाएं, जो आसानी से नजर न आता हो. कुछ देर देखकर जांच लें कि इससे पर्दे का रंग या कपड़ा खराब तो नहीं हो रहा. अगर सब ठीक रहे, तभी पूरे पर्दे पर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. स्प्रे लगाते समय पैकेट पर दिए निर्देशों का भी ध्यान रखें.

पर्दों की नियमित सफाई भी है जरूरी

धूल को कम रखने के लिए सिर्फ डस्ट रिपेलेंट स्प्रे पर निर्भर न रहें. पर्दों की समय-समय पर सफाई करते रहें. हफ्ते में एक बार पर्दों से धूल हटाना अच्छा रहता है. खिड़की, जाली और पर्दों के आसपास की जगह भी साफ रखें, क्योंकि इन्हीं जगहों से धूल पर्दों तक पहुंचती है.

घर में ज्यादा धूल आती है तो रखें ज्यादा ध्यान

अगर आपके घर में बाहर की धूल ज्यादा आती है, छोटे शिशु या पालतू जानवर हैं तो पर्दों को जल्दी-जल्दी साफ करना पड़ सकता है. नियमित सफाई से पर्दों पर धूल की मोटी परत नहीं जमती और वे लंबे समय तक साफ दिखते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्रिज में बोतल रखने का सही तरीका जान लें, बिजली की खपत होगी कम

The post बार-बार पर्दे धोने की जरूरत नहीं, धूल से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top