Hot News

Watch Video : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, 5 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने

Watch Video : दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस के अनुसार हादसा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे निकास संख्या नौ पर हुआ जब तेज रफ्तार थार में सवार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया. पुलिस ने बताया कि तीन स्त्रीओं और दो पुरुषों समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार, सभी छह यात्री किसी काम से उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम आए थे.

सूचना मिलने पर सेक्टर 40 थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. थार पर उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’

The post Watch Video : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, 5 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top