Hot News

Google का मतलब क्या है? क्या आपको पता है इसका फुल फॉर्म, जानें कहां से आया ये शब्द

Google: आज जब भी हमें कुछ जानना होता है या किसी सवाल का जवाब ढूंढ़ना होता है तो सबसे पहले हमारे मन में आता है- ‘गूगल कर लेते हैं.’ इसके आने से जिंदगी काफी ज्यादा आसान बन गई है. आज 27 साल गुजरने के बाद, गूगल सिर्फ एक सर्च इंजन तक सीमित नहीं है. अब ये Gmail, YouTube, Google Maps, Android और Google AI जैसी ढेरों सर्विसेज का एक बड़ा नेटवर्क बन चुका है, और इन सारी चीजों से अब हम काफी ज्यादा जुड़ भी चुके हैं.

गूगल के आने के इतने साल बाद भी, आज भी कई लोगों का इसका मतलब और फुल फॉर्म नहीं पता होता है. क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो आइए आज आपको बताते हैं. 

Google का मतलब क्या है?

गूगल को बनाते समय लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने इसका नाम BackRub था. बाद में इसे बदल कर Google कर दिया गया था. लेकिन इसके पीछे भी एक कहानी है. असल में ये नाम “Googol” शब्द से लिया गया है. जिसका मतलब होता है वह नंबर जिसमें 1 के बाद 100 शून्य (Zero) लगे हों. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1920 में अमेरिकी गणितज्ञ एडवर्ड कस्नर के 9 साल के भतीजे मिल्टन सिरोटा ने किया था. शिशु ने सोचा कि इतना बड़ा नंबर एक मजेदार नाम का हकदार है.

जब लैरी पेज और उनकी टीम अपनी सर्च इंजन का नाम सोच रहे थे, तो किसी ने “Googol” सुझाया. लैरी ने डोमेन चेक किया, लेकिन टाइपिंग में गलती से “Google” लिख दिया गया. उन्हें ये नाम अच्छा लगा और फिर यही नाम फाइनल हो गया. इसका मतलब ये हुआ की दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजनों में से एक का नाम सिर्फ एक टाइपो (गलती से हुई स्पेलिंग) की वजह से पड़ गया.

Google का फुल फॉर्म क्या है?

गूगल का नाम तो आप रोज लेते, सुनते और इस्तेमाल करते ही होंगे, लेकिन इसका पूरा नाम शायद ही किसी को पता हो. अगर आप नहीं जानते तो बता दें, गूगल का फुल फॉर्म है- Global Organization of Oriented Group Language of Earth. इसी को छोटा करके हम सब Google कहते हैं.

यह भी पढ़ें: 27 साल का हुआ Google, जानें कैसे छोटे से गैराज से शुरू हुई इसकी कहानी, खास मौके पर देखें ये स्पेशल डूडल

यह भी पढ़ें: फोन Silent पर हो या चोरी हो जाए, Google Find My Device फीचर मिनटों में लगाएगा पता, जानें कैसे करता है काम

The post Google का मतलब क्या है? क्या आपको पता है इसका फुल फॉर्म, जानें कहां से आया ये शब्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top