Hot News

बिहार MLC चुनाव: 15 बाहुबली उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, JDU से ज्यादा अमीर RJD कैंडिडेट, जानिए सबसे युवा चेहरा कौन

Bihar MLC Elections: बिहार में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 4 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 4 सीटों पर विधान परिषद चुनाव कराए जायेंगे. चुनावी मैदान में टोटल 152 प्रत्याशी हैं और इनके लिए 5 लाख 32 हजार 547 वोटर्स वोट करेंगे. आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है. नामांकन के दौरान उम्मीदवारों की तरफ जो हलफनामा दिया गया, उससे साफ माना जा रहा है कि नेतृत्वक दल अब भी अमीर, बाहुबली और बुजुर्ग नेताओं पर भरोसा जता रहे हैं.

RJD कैंडिडेट के पास 72 करोड़ की संपत्ति

धनबल की बात करें तो, जितने प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, उनमें सबसे अमीर प्रत्याशी पटना स्नातक सीट से राजद के दिलीप कुमार हैं. हलफनामे में इन्होंने बताया है कि इनके पास कुल संपत्ति 72 करोड़ रुपये है. इस सीट पर गौर करने वाली बात यह भी है कि पटना स्नातक से तीन बार एमएलसी रह चुके जेडीयू के नीरज कुमार के पास सिर्फ 80 लाख रुपये की संपत्ति है.

15 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज

बिहार की नेतृत्व में अक्सर बाहुबली नेताओं का प्रभाव होने की चर्चा होती है. ऐसे में इस बार के विधान परिषद चुनाव की बात करें तो, 30 में से 15 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले (Criminal Cases) दर्ज हैं. इन 15 उम्मीदवारों में दरभंगा शिक्षक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. मदन मोहन झा पर सबसे ज्यादा केस दर्ज हैं. जानकारी के मुताबिक, डॉ. मदन मोहन झा पर 13 मुकदमे हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव में कौन हैं सबसे युवा उम्मीदवार?

विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों के उम्र के दायरे की बात करें तो, तिरहुत स्नातक सीट से जेडीयू कैंडिडेट अभिषेक झा सबसे युवा उम्मीदवार हैं. चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 33 साल बताई है. जानकारी के मुताबिक, जदयू सबसे युवा औसतन 47 वर्ष की पार्टी है. दूसरी तरफ, सबसे बुजुर्ग चेहरे की बात करें तो, बीजेपी के तिरहुत शिक्षक सीट से उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह सबसे बुजुर्ग चेहरा है. उन्होंने हलफनामे में अपनी उम्र 79 वर्ष बताई. बताया जा रहा है कि बीजेपी सबसे बुजुर्ग औसतन 69 वर्ष की पार्टी है.

31 अक्टूबर तक पूरी होगी चुनावी प्रक्रिया

पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की स्नातक निर्वाचन सीटों और पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की शिक्षक निर्वाचन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण चुनाव कराया जा रहा है. चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी. 23 अक्टूबर को चुनाव खत्म होने के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी.

Also Read: बिहार MLC चुनाव: 5.32 लाख वोटर्स करेंगे मतदान, जानिए किस सीट पर कितनी है मतदाताओं की संख्या

The post बिहार MLC चुनाव: 15 बाहुबली उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस, JDU से ज्यादा अमीर RJD कैंडिडेट, जानिए सबसे युवा चेहरा कौन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top