Hot News

Bihar Tourist Place: बिहार का दूसरा ग्लासब्रिज इस जिले में हो रहा तैयार, दिलकश और खूबसूरत नजारे करेंगे अट्रैक्ट

Bihar Tourist Place: बिहार को जल्द ही दूसरा ग्लासब्रिज मिलने वाला है. राजगीर के बाद अब सहरसा जिले में ग्लासब्रिज बनकर तैयार हो रहा है. इसके निर्माण कार्य में लगभग 98 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना की जा रही है. दरअसल, ग्लासब्रिज के निर्माण से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इसके साथ ही जिले के विकास को नई दिशा भी मिल सकेगी.

टूरिस्टों को मिलेंगी ये सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, सहरसा में लोगों को एकसाथ दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. दरअसल, जिले में मत्स्यगंधा झील जो बेजान पड़ा था, अब उसे फिर से नये सिरे से विकसित किया जा रहा है. मत्स्यगंधा झील में बन रहे ग्लासब्रिज प्रोजेक्ट में पर्यटकों के लिए गोलाकार ग्लासब्रिज, संगीतमय फव्वारा, लाइट और साउंड शो, फूड कोर्ट, सेल्फी पॉइंट, पार्किंग और शौचालय जैसी कई सुविधाएं रहेंगी.

झील के ऊपर पानी पर चलने का अनुभव

इसके अलावा ग्लासब्रिज झील के ऊपर पानी पर चलने का अनुभव देगा. यहां बनने वाला संगीतमय फव्वारा लोगों को बेहद आकर्षक करेगा. इसके साथ ही सेल्फी पॉइंट मौजूद होने के कारण यहां आने वाले लोग खूबसूरत यादों को कैमरे में कैद कर सकेंगे. साथ ही खाने-पीने को लेकर भी पूरी व्यवस्था होगी. झील के चारों ओर 400 मीटर लंबा घाट बनेगा, जिससे लोग झील का आनंद ले सकें.

जिले में रोजगार को मिल सकेगा बढ़ावा

सहरसा में बन रहे ग्लासब्रिज से जिले में आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. दरअसल, जिले में पर्यटन बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ सकेंगी. ये दोनों काम जिले के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं. स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के जिलों और राज्यों के लोग भी यहां आकर मजा ले सकेंगे. कोसी इलाके में बनने वाले ग्लासब्रिज से जुड़ी योजना स्थानीय प्रशासन और राज्य प्रशासन की प्राथमिकता को भी दर्शाती है.

Also Read: Bihar Kisan: बिहार के किसान होंगे हाइटेक, इस जिले में दी जायेगी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग, जानिए क्या होगा फायदा

The post Bihar Tourist Place: बिहार का दूसरा ग्लासब्रिज इस जिले में हो रहा तैयार, दिलकश और खूबसूरत नजारे करेंगे अट्रैक्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top