Hot News

ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए कल से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा

AIBE 20 Exam Application: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 20 Exam) के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा. जारी नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा हो गई है. ऐसे में कैंडिडेट्स यहां पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.

AIBE 20 Exam Application: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा.
  • होम पेज पर AIBE 20 Exam Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नए यूजर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी डिटेल्स भरें.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब ऑनलाइन मोड से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
  • Application Form में सभी जानकारी भरने के बाद Submit करें.

AIBE 20 Exam Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

AIBE 20 Exam Schedule: कब होगी परीक्षाएं?

प्रक्रिया महत्वपूर्ण तारीखें
Online Registration शुरू 29 सितंबर 2025
ऑनलाइन पेमेंट शुरू 29 सितंबर 2025
Online Registration बंद 28 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन पेमेंट की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड जारी 15 नवंबर 2025
परीक्षा की तारीख 30 नवंबर 2025

AIBE 20 Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

इस परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की डिटेल्स चेक कर लेनी चाहिए. ऑल इंडिया बार एग्जाम में कुल 100 बहुविकल्पीय सवाल (MCQs) होते हैं. इसमें हर एक सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है. इस परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय मिलता है. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर की मदद से होती है. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पूजा के बाद इस राज्य में नौकरी की बहार, बिजली निगम में 3000 पदों पर भर्ती

The post ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए कल से करें आवेदन, नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top