Hot News

Viral Video : सांप से भिड़ गई गिलहरी, बच्चे के लिए लगा दी जान की बाजी

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि गिलहरी अपनी बहादुरी से अपने शिशु की जान बचा लेती है. वीडियो में एक छोटी गिलहरी सांप से भिड़ती दिख रही है और लगातार लड़ती है जब तक कि वह अपने शिशु को सांप के चंगुल से सुरक्षित नहीं निकाल लेती. यह वीडियो ऐसा है कि देखकर कोई भी हैरान रह जाए. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

गिलहरी अपने शिशु को सुरक्षित बचाने में कामयाब हुई

वीडियो में दिख रहा है कि सांप ने गिलहरी के शिशु को पकड़ लेती है. इसके बाद उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है. ठीक इसी बीच मां गिलहरी वहां आती है और अपने शिशु को बचाने के लिए सांप पर हमला करने लगती है. गिलहरी बार-बार झपटती है, काटने की कोशिश करती है और अपनी तेज चाल और फुर्ती से सांप को पीछे हटने पर मजबूर कर देती है. सांप इतनी आसानी से हार मानने वाला नहीं था. वह कई बार फन उठाकर गिलहरी को डराने और काटने की कोशिश करता है, लेकिन इसके बाद मां गिलहरी और भी आक्रामक होती वीडियो में नजर आई. आखिरकार, गिलहरी अपने शिशु को सुरक्षित बचा लेती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : समूचा निगल गया, यह तो एनाकोंडा का भी बाप निकला, वीडियो देखकर सब हैरान

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम की एक्स आईडी से शेयर किया गया. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “मां गिलहरी अपने शिशु के लिए कभी हार नहीं मानती.” करीब 2 मिनट के इस वीडियो को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है.

The post Viral Video : सांप से भिड़ गई गिलहरी, शिशु के लिए लगा दी जान की बाजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top