Hot News

Bihar News: मिथिला को एक और बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा सीतामढ़ी निर्मली रेलखंड का निमार्ण

Bihar News: पटना. मिथिला को एक और बड़ी सौगात मिली है. सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली रेल परियोजना को मंजूरी मिल गई है. सुपौल के विधायक और बिहार प्रशासन में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है. बिहार के सबसे लंबे समय तक विधायक रहे बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इसके लिए पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया. इस रेल लाइन के बन जाने से सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल जिले के लोगों को लाभ मिलेगा और तिरहुत से कोसी का आवागमन सुगम होगा.

a student clicks a selfie with bihar chief 644707 1
Bihar news: मिथिला को एक और बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा सीतामढ़ी निर्मली रेलखंड का निमार्ण 3

2007 में हुआ था शिलान्यास

सीतामढ़ी -जयनगर- निर्मली करीब 188 किमी नयी रेल लाइन पर काफी दिनों से ग्रहण लगा हुआ था. वर्ष 2007 में सीमावर्ती इस नई रेल लाइन का तत्कालीन रेल मंत्री ने शिलान्यास किया था. शिलान्यास के करीब 16 साल बाद भी अभी तक इस नयी रेल लाइन के लिए भू अर्जन की कार्रवाई भी पूरी नहीं हुई है. केन्द्रीय बजट में नाम मात्र की राशि मिलती रही है. सीमावर्ती क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण इस योजना को ठंडे बस्ते से बाहर आ गया है.

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

इस रेलखंड के बन जाने से तिरहुत प्रमंडल से कोसी प्रमंडल जाने का एक और रास्ता मिल जायेगा. रेल बजट में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी की सीतामढ़ी -जयनगर- निर्मली नई रेल लाइन के लिए प्रर्याप्त राशि मिलेगी, ताकि भू अर्जन की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन उस वक्त लोगों को निराशा हाथ लगी थी. अब संजय झा को रेलमंत्रालय से मिली सूचना के अनुसार इस रेल खंड पर जल्द कार्य आरंभ होंगे.

Also Read: Bihar News: कृषि नहीं अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जाना जायेगा बिहार, प्रशासन ने भी खोला रियायतों का पिटारा

The post Bihar News: मिथिला को एक और बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा सीतामढ़ी निर्मली रेलखंड का निमार्ण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top