Hot News

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, इन 17 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पल भर में तोड़ा

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. यह फिल्म पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म कंतारा (2022) का प्रीक्वल है और पहली फिल्म में दिखाई गई पौराणिक परंपराओं और पैतृक संघर्ष की उत्पत्ति पर गहराई से प्रकाश डालती है. सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले की भीड़ लगी है. इसने मॉर्निंग शो से ही 18 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

कंतारा चैप्टर 1 ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार कंतारा चैप्टर 1 ने मॉर्निंग शो तक 18.85 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ मूवी ने द बंगाल फाइल्स, धड़क 2, निशानची, मालिक, द साबरमती रिपोर्ट, आंखों की गुस्ताखियां, केसरी वीर, कपकपी, ग्राउंड जीरो, फुले, पिंटू की पप्पी, लवयापा, आजाद, वनवास, वनवास, फर्रे, तन्वी द ग्रेट, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, अंदाज 2 शामिल है.

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शवन ओपनिंग डे के दिन ही टूटे

  • द बंगाल फाइल्स- 14.05  करोड़
  • धड़क 2- 22.65 करोड़
  • निशानची- 1.15 करोड़
  • अजेय- 1.35 करोड़
  • आंखों की गुस्ताखियां- 1.77
  • केसरी वीर- 1.89
  • कपकपी- 1.5
  • ग्राउंड जीरो- 7.76
  • फुले- 6.85
  • पिंटू की पप्पी- 1.24
  • लवयापा- 6.85
  • आजाद- 7.42
  • वनवास- 4.95
  • फर्रे- 2.68
  • तन्वी द ग्रेट- 2.19 करोड़
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 5.32 करोड़
  • अंदाज 2- 0.53 करोड़

जूनियर एनटीआर ने कंतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू

जूनियर एनटीआर ने कंतारा चैप्टर 1 का रिव्यू किया और लिखा, “#KantaraChapter1 की टीम को शानदार सफलता के लिए बधाई…. @shetty_rishab, सर ने एक अद्भुत अभिनेता और एक शानदार निर्देशक,  दोनों के रूप में अद्भुत परफॉर्म करके अकल्पनीय काम किया है. पूरी कास्ट और क्रू को, साथ ही @hombalefilms को मेरी शुभकामनाएं, जिन्होंने निडरता से ऋषभ सर के विजन का सपोर्ट किया.”

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Review: जूनियर एनटीआर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक अद्भुत अभिनेता और शानदार निर्देशक

The post Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, इन 17 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पल भर में तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top