Hot News

Homemade Dhaniya Powder: पैकेट मसालों को भूल जाएंगे, अगर बना लिया ये होममेड धनिया पाउडर

Homemade Dhaniya Powder: आजकल बाजार में मिलने वाले पैकेट मसालों में अक्सर मिलावट पाई जाती है. इनमें कई बार धूल-मिट्टी, पाउडर से भरे केमिकल मिला दिए जाते हैं, जिससे मसालों का असली स्वाद और खुशबू खो जाता है, जिससे हमारे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है. ऐसे में कभी आपने भी महसूस किया होगा कि घर का बना मसाला खाने में जितना स्वाद और ताजगी लाता है, उतना पैकेट मसालों में कभी नहीं आता. ऐसे में अगर आप मार्केट की मिलावट पाउडर से बचना चाहते हैं, तो घर पर इस आर्टिकल में बताई की स्टेप से होममेड धनिया पाउडर बना सकते हैं. ये बाजार से खरीदे गए पैकेट पाउडर से काफी सस्ता भी पड़ता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका. 

होममेड धनिया पाउडर रेसिपी

सामग्री 

  • साबुत धनिया (Coriander Seeds) – 250 ग्राम

यह भी पढ़ें: Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी

यह भी पढ़ें: Peanuts Makhana Snacks: शाम की चाय का परफेक्ट साथी, मिनटों में तैयार करें ये स्पेशल स्नैक्स

यह भी पढ़ें- Cake Recipe: बिना ओवन कुकर में बनाएं बच्चों का फेवरेट ओरियो केक, जानें रेसिपी

विधि 

  • सबसे पहले साबुत धनिया को पानी में धोकर अच्छे से साफ कर लें, अच्छे से इसमें से कचरा और धूल-मिट्टी निकाल लें. 
  • इसके बाद इसे धूप में सूखने के लिए छोड़ दें. 
  • इसके बाद अब गैस पर कढ़ाही गरम करें और उसमें धनिया डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए भूनें. 
  • इस टाइम ध्यान रखें कि धनिया जले नहीं, बस हल्की-हल्की खुशबू आने लगे. 
  • इसके बाद अब भुने हुए धनिया को प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें. 
  • फिर इसे मिक्सर-ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें. 
  • अब तैयार है आपका होममेड धनिया पाउडर, इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें और 2-4 महीने स्टोर करें. 

यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

The post Homemade Dhaniya Powder: पैकेट मसालों को भूल जाएंगे, अगर बना लिया ये होममेड धनिया पाउडर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top