Hot News

How To Get Rid Of Cockroaches: दिवाली से पहले खत्म कर दें कॉकरोच का आतंक, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

How To Get Rid Of Cockroaches: दिवाली की साफ-सफाई अधिकतर लोगों ने स्टार्ट कर दिया है. घर की सफाई के साथ जाल-कीड़े को हटाना भी बहुत जरूरी होता है. ऐसे में क्या आप भी दिवाली की सफाई करने के दौरान घर के रूम, किचन और बाथरूम में आने वाले कॉकरोच के आतंक से परेशान है? तो अब घबराने के जरूरत नहीं, आज हम आपको इसे दूर भगाने के टिप्स बताएंगे. कॉकरोच घर पर गंदगी फैलाते हैं, साथ ही ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हैं. इसकी वजह से हमें एलर्जी और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट टिप्स. 

कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए टिप्स 

घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें. रूम, किचन और बाथरूम को हमेशा साफ रखें. खाए हुए बर्तन को तुरंत धोएं और खाने के टुकड़े या रूम में गंदगी न छोड़ें. इससे कॉकरोच नहीं आते है. इसके अलावा, कचरे वाले कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें.

कॉकरोच नमी वाले जगह में ज्यादा रहते हैं. घर के नल, सिंक और पाइप से टपकती हुई पानी की दिक्कतों को तुरंत ठीक करें. साथ ही, बाथरूम और किचन को सूखा रखें. 

दीवारों और घर के फर्श में दरार या छेद होते हैं इसलिए इसे जल्द से जल्द भरने का प्रयास करें. फर्नीचर और अलमारी को दीवार से थोड़ा हटाकर रखें, जिससे कॉकरोच वहां अपना घर न बना लें. 

यह भी पढ़ें: Mosquito Away Tips: रात भर जगाती है मच्छरों की भिनभिनाहट, तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, दस बारसोचेंगे घर में आने से पहले

घरेलू नुस्खे को अपनाएं, नीम का तेल या पुदीना का तेल कॉकरोच जहां आते हैं वहां छिड़के, इससे कॉकरोच अपना घर नहीं बनाते हैं और जल्दी भाग जाते हैं. इसके अलावा, चिपचिपा गोंद वाला जाल रख सकते हैं. मार्केट में मिलने वाली स्प्रे और पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे हमेशा शिशु और पालतू जानवरों से दूर रखें. 

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: कपड़ों के जिद्दी से जिद्दी दाग होंगे झट से गायब, बस इस्तेमाल ये घरेलु नुस्खे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post How To Get Rid Of Cockroaches: दिवाली से पहले खत्म कर दें कॉकरोच का आतंक, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top