Kartik Maas Tulsi Deep Daan: हिंदू धर्म में कार्तिक माह को बेहद महत्वपूर्ण और खास माना जाता है. मान्यता है कि इस महीने जो भी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की आराधना करता है, उस पर भगवान विष्णु की कृपा सदा के लिए बनी रहती है. इस महीने को दामोदर मास के नाम से भी जाना जाता है.
इस दौरान शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने की परंपरा है. इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि कार्तिक मास में तुलसी के पास दीप जलाने के पीछे का कारण क्या है और किस प्रकार का दीपक जलाना इस समय शुभ माना जाता है.
कार्तिक माह में दीपक क्यों जलाया जाता है ?
कार्तिक मास में तुलसी के पास दीपक जलाने का विशेष महत्व है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही यह मन के अंधकार और अज्ञानता का भी नाश करता है. इस समय भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद, शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए.
कार्तिक मास में किस प्रकार का दीपक जलाना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय तुलसी के पास मिट्टी का दीपक जलाना शुभ होता है. यह प्राकृतिक तत्व से बना होता है और इसे जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है. दीपक जलाने के लिए घी का उपयोग सबसे उत्तम माना गया है. इसके अलावा, यदि आप चाहें तो तिल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Valmiki Jayanti 2025: इस साल कब मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, जानें सही तिथि
The post Kartik Maas Tulsi Deep Daan: कार्तिक मास में तुलसी के पास किस तरह का दीपक जलाना चाहिए और क्यों ? appeared first on Naya Vichar.