Hot News

MBBS-BDS के लिए नीट काउंसलिंग राउंड 3 में 138 नई सीटें, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

MCC NEET UG Counseling 2025: नीट यूजी 2025 के बाद MBBS-BDS की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अहम अपडेट आया है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है. इस बार MBBS और BDS कोर्सेज में 138 नई सीटें जोड़ी गई हैं. अगर आप मेडिकल एडमिशन का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है. यहां आप डिटेल में राउंड 3 का प्रोसेस और बढ़ी सीटों की जानकारी पीडीएफ में देखें.

MCC NEET UG Counseling 2025: कितनी सीटें उपलब्ध हैं?

MCC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, MBBS और BDS कोर्सेस में कुल 138 नई सीटें जोड़ी गई हैं. राउंड 3 की काउंसलिंग में 4,821 सीटें क्लियर वेकेंसी के तहत हैं. वहीं, 10,737 सीटें वर्चुअल वेकेंसी में शामिल की गई हैं. इस तरह कुल मिलाकर 15,796 उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है.

MCC NEET UG Counseling 2025: रजिस्ट्रेशन कब तक करना है?

जो भी छात्र NEET UG 2025 राउंड 3 काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2025 है. यानी आपके पास अब सिर्फ कल तक का समय है. छात्र MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar NEET UG Counseling 2025: बिहार नीट Round 3 Registration और शेड्यूल जारी, देखें पूरी डिटेल

MCC NEET UG Counseling 2025: कब शुरू हुई थी काउंसलिंग?

NEET UG 2025 राउंड 3 काउंसलिंग प्रक्रिया 27 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार NEET UG 2025 क्वालिफाई कर चुके हैं, वे इस राउंड में भाग लेकर अपनी पसंदीदा मेडिकल सीट हासिल करने का मौका पा सकते हैं.