Hot News

ग्रामीणों के सहयोग से तालाब किनारे छठ घाट पर बन रहा सूर्य मंदिर

कुछ स्थानीय लोगों ने कर दिया कार्य अवरूद्ध, अधिकारियों ने सुलझाया मामला सौरबाजार. प्रखंड के नादो पंचायत स्थित अंदौली वार्ड नंबर एक में प्रशासनी तालाब के किनारे ग्रामीणों के सहयोग से कराये जा रहे सूर्य मंदिर निर्माण कार्य को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अवरूद्ध करने के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व अधिकारी और सौरबाजार पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के सहयोग से मामले को सुलझाते हुए काम शुरू करवाया. मालूम हो कि अंदौली गांव निवासी घनश्याम कुशवाहा समेत अन्य ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में बने छठ घाट के पास सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था. जिसके बाद गांव के कुछ लोगों ने अपनी निजी जमीन बताते हुए काम को अवरूद्ध कर दिया. जिसके बाद शिकायत पर पहुंचे राजस्व अधिकारी परितोष कुमार और सौरबाजार थाना में पदस्थापित एसआई राहुल कुमार ने अपने दल-बल के साथ पहुंचकर पूर्व मुखिया अवधेश कुमार समेत अन्य लोगों के सहयोग से अंचल अमीन द्वारा पैमाइश के बाद सीमांकन करते हुए मामला को सुलझाते हुए काम शुरू कराया. जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गयी. ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला को सुलझाने के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ग्रामीणों के सहयोग से तालाब किनारे छठ घाट पर बन रहा सूर्य मंदिर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top