Hot News

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 हिट हुई या फेल, 5वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: 2 अक्टूबर को छुट्टियों के मौसम में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने ओपनिंग डे पर ही हिंदुस्तान में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया और कई फिल्मों को एक झटके में पछाड़ दिया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसमान छू रही है और बॉलीवुड की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को आसानी से पीछे छोड़ दिया है. आइए फिल्म के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

कांतारा चैप्टर 1, 5 दिनों में कमाए इतने करोड़, जानें हिट हुई फेल

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 1 बजे तक कांतारा चैप्टर 1 ने हिंदुस्तान में  3.17 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 226.92 करोड़ हो गया. इसने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़, तीसरे दिन 55 करोड़ और चौथे दिन 61.5 करोड़ कमाए. मूवी को वरुण धवण की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से कड़ी टक्कर मिल रही है.

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने इन फिल्मों को पछाड़ा

कांतारा चैप्टर 1 हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना और तोड़ रही है. इसने बॉलीवुड में रेड 2, सिकंदर, हाउसफुल 5, डंकी, बागी 4, जॉली एलएलबी 3 और सितारे जमीन पर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. यही नहीं मूवी ने “लोका चैप्टर 1” (153 करोड़ रुपये), “दे कॉल हिम ओजी” (179 करोड़ रुपये) और “केजीएफ चैप्टर 1” की घरेलू कमाई (185 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ दिया है.

कांतारा चैप्टर 1 के बारे में

ऋषभ शेट्टी “कांतारा: चैप्टर 1” के निर्देशक और मेन लीड है और विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा की ओर से समर्थित है. जयराम, गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत ने कांतारा के प्रीक्वल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. बंगलान प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं, बी अजनीश लोकनाथ संगीतकार हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: समर के बाद इस पुराने किरदार की शो में वापसी, कभी अनुज को मारने की रची थी साजिश, सालों बाद देखकर अनु होगी शॉक्ड

The post Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 हिट हुई या फेल, 5वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top