Hot News

बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी बोले- हम डरने वाले नहीं

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे. मतदान केंद्रों पर सुबह से सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. वोटिंग से पहले पटना स्नातक सीट से राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह के घर पुलिस पहुंची. बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात पुलिस 7 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची थी. तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी.

एमएलसी प्रत्याशी ने क्या कहा?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह का वीडियो शेयर किया था. इसमें देखा गया कि डॉ. संजीव सिंह आवास पर थे, तभी पुलिस पहुंची थी. इस दौरान डॉ. संजीव सिंह आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. पुलिस का इरादा उनके घर की तलाशी लेना था. लेकिन थोड़े देर बाद पुलिस एमएलसी प्रत्याशी के आवास से लौट गई.

डॉ. संजीव सिंह ने लगाया आरोप

एमएलसी प्रत्याशी ने यह दावा किया कि पुलिस उनके घर बिना किसी सर्च वारंट के ही पहुंची थी. बिना सर्च वारंट के ही कार्रवाई करने का दबाव बना रही थी. डॉ. संजीव सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले उन्हें परेशान किया जा रहा है. लेकिन इस पूरे वाकये को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

तेजस्वी यादव ने प्रशासन पर निकाली भड़ास

तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने बिहार प्रशासन पर हमला किया. एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘कल होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में हमारे उम्मीदवार के घर पर बिना किसी सर्च वारंट के रात एक बजे पुलिस भेज कर हताश करने की असफल कोशिश की गई.’ तेजस्वी यादव ने यह भी लिखा कि लालू प्रसाद और RJD के कार्यकर्ता और नेता डरने वाले नहीं है.

150 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

विधान परिषद की 8 सीटों के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटिंग होगी. इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 335 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 598 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन पर कुल 5,32,547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 4.92 लाख स्नातक और 40 हजार शिक्षक मतदाता हैं. मतों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी.

Also Read: बिहार के 5 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, जानिए आखिर क्या है बिहार प्रशासन का पूरा प्लान

The post बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी बोले- हम डरने वाले नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top