Hot News

ITBP चीफ का खुलासा- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन के साथ अब भी जारी है टकराव, कई बार आमने-सामने आए जवान

India China Border Tension: अरुणाचल प्रदेश में हिंदुस्तान और चीन के बीच सीमा पर तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. हिंदुस्तान-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि राज्य में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के कई इलाकों में हिंदुस्तानीय और चीनी जवान आमने-सामने आए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थिति अब भी बनी हुई है.

अरुणाचल सीमा पर क्या बोले ITBP चीफ?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ITBP जवानों के वार्षिक सम्मान समारोह में शत्रुजीत कपूर ने सीमा के हालात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर दोनों देशों के जवानों के बीच आमना-सामना हुआ है. यह सिलसिला अभी समाप्त नहीं हुआ है. हालांकि, उन्होंने इन घटनाओं में किसी के घायल होने या हथियारों के इस्तेमाल की जानकारी नहीं दी.

चीनी सैनिकों के सामने डटे रहे शौर्य कमांडो

शत्रुजीत कपूर ने ITBP के नए बनाए गए शौर्य कमांडो दस्ते की तारीफ की. उन्होंने बताया कि सीमा पर चुनौतीपूर्ण हालात के दौरान इन जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. शौर्य कमांडो को खासतौर पर अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अभियान चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों पर काम करना इनकी विशेषज्ञता है.

ITBP चीफ के खुलासे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीन से टकराव को लेकर ITBP महानिदेशक के बयान पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने केंद्र प्रशासन को घेरा है. उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवान अपना काम बखूबी कर रहे हैं, जिसकी सराहना होनी चाहिए. लेकिन महानिदेशक के मुताबिक, जुलाई से ऐसी घटनाएं हो रही हैं और देश को अक्टूबर में जानकारी मिल रही है. माथेर ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अब तक इस बारे में कुछ क्यों नहीं बताया?

3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की निगरानी करता है ITBP

ITBP का गठन साल 1962 में हुआ था. शुरुआत में इसे पहाड़ी इलाकों में विशेष अभियान चलाने वाले बल के रूप में तैयार किया गया था. वर्ष 2004 में इसे चीन सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई.

वर्तमान में यह बल चीन के साथ लगती 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कपूर ने कहा कि सीमा की निगरानी के साथ ITBP को अपनी मूल पर्वतीय युद्ध क्षमता भी बनाए रखनी चाहिए.

चीन से निपटने के लिए ड्रोन और भूमिगत ढांचों पर जोर

ITBP महानिदेशक ने चीन से लगी सीमा को सबसे कठिन मोर्चा बताया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा तैयारियों को आधुनिक बनाया जा रहा है. इसके तहत सीमा पर तैनात सभी इकाइयों में ड्रोन प्लाटून बनाए गए हैं. इनकी मदद से दुर्गम क्षेत्रों की निगरानी और संभावित खतरों की पहचान बेहतर तरीके से की जा सकेगी.

कपूर ने बताया कि गलवान जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष युद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तैयार किया गया है. इसके अलावा जवानों की सुरक्षा और अभियान चलाने की क्षमता बढ़ाने के लिए भूमिगत ढांचों का निर्माण किया जा रहा है.

Also Read: दाऊद के ठिकाने पर UN से इतनी बड़ी गलती कैसे? एक्सपर्ट बोले- यह चूक नहीं, सोची-समझी साजिश

The post ITBP चीफ का खुलासा- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन के साथ अब भी जारी है टकराव, कई बार आमने-सामने आए जवान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top