Hot News

Pawan Singh-Jyoti Controversy: ज्योति सिंह संग बुरा व्यवहार करने पर खेसारी लाल यादव का फूटा गुस्सा, बोले- मैं पवन सिंह का चमचा नहीं हूं

Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. बीते दिनों यह विवाद तब और बढ़ गया है, जब एक वीडियो सामने आया, जिसमें ज्योति सिंह को पुलिस अधिकारियों की ओर से पवन के लखनऊ स्थित घर में जाने से रोका गया. ज्योति इस घटना के बाद टूट गई और फूट-फूट कर रोने लगी. उन्होंने कहा कि वह परेशान हो चुकी हैं और जनता से मदद की अर्जी लगाई. इसी बीच खेसारी लाल यादव अब भाभी के सपोर्ट में उतरे हैं.

ज्योति सिंह संग हुए विवाद पर क्या बोले खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा, “भाभी की इतनी बड़ी गलती तो नहीं है, उस स्त्री ने तो इतना बड़ा कोई अपराध नहीं किया होगा, आप अगर इतने लोगों को माफ कर सकते हैं, तो उनको भी कर सकते हैं. मैं भी चाहता हूं कि मेरा भी भतीजा आए. मेरी फैमिली में मेरी बहन तो नहीं है, लेकिन एक बेटी का बाप जरूर हूं, और महसूस कर सकता हूं कि अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा कुछ हुआ, तो मैं क्या करूंगा. ज्योति भाभी को उन्हें माफ कर देना चाहिए. लाइफ में हर किसी से गलती होती है, और अगर उन्होंने कोई बड़ा अपराध किया है,तो आप मीडिया में सारी सच्चाई बता दीजिए. मैं पवन सिंह से प्यार करता हूं, लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता हूं, क्योंकि पवन सिंह मेरा घर नहीं चला रहे हैं. मैं चमचा नहीं हूं और ना ही चाटुकारिता करता हूं.”

पवन सिंह पर भड़के खेसारी लाल यादव

खेसारी ने आगे कहा, “मैं उनका चमचा नहीं हूं, जो अपनी पत्नी के साथ कर रहे हैं. एकदम गलत है. मेरी पत्नी मुझसे नहीं लड़ती है क्या, उसका हक है लड़ना, जो लोग स्त्री की इज्जत नहीं करता, वह क्या करेंगे. स्त्री ही समाज की सबसे बड़ी आईना है. स्त्री नहीं होती तो न खेसारी लाल यादव का जन्म होता, न किसी का.’’

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 हिट हुई या फेल, 5वें दिन का कलेक्शन देख लगेगा झटका

The post Pawan Singh-Jyoti Controversy: ज्योति सिंह संग बुरा व्यवहार करने पर खेसारी लाल यादव का फूटा गुस्सा, बोले- मैं पवन सिंह का चमचा नहीं हूं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top