Hot News

मेष को व्यापार में लाभ, मीन को भरोसेमंद व्यक्ति से मिल सकती है निराशा, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 October 2026: आज 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी. शतभिषा नक्षत्र शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा सुबह तक कुंभ राशि में रहेंगे, फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्योदय सुबह 6 बजकर 32 मिनट और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 49 मिनट पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, आज कुछ राशियों के लिए धन और करियर में तरक्की के अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को कामकाज, सेहत और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026)

आज का मेष राशिफल

आज मेष राशि के जातक नौकरी में अधिकारियों के साथ बहस करने से बचें. कामकाज में कुछ उलझनें आ सकती हैं और नई जिम्मेदारी या पद मिलने में देरी हो सकती है. व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है और संतान की ओर से अच्छी समाचार मिल सकती है.

आज का वृषभ राशिफल

आज आपके बनते हुए कामों में रुकावट आ सकती है. किसी उलझे हुए मामले में जल्दबाजी न करें और लोगों से सोच-समझकर बात करें. कोई आपकी लापरवाही का फायदा उठा सकता है, इसलिए सतर्क रहें. सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

आज का मिथुन राशिफल

आज व्यापार और नौकरी में कामकाज अच्छा रहेगा. आमदनी बढ़ने के संकेत हैं और पुराने कर्ज से राहत मिलने की उम्मीद है. किसी जरूरी काम में अचानक सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कानूनी मामलों में भी आपके पक्ष में नतीजे आ सकते हैं. विरोधियों से निपटने में सफलता मिलेगी.

आज का कर्क राशिफल

आज मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम मिलने में परेशानी हो सकती है. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है. भाई-बहनों या दोस्तों के साथ मतभेद होने की आशंका है. कागजी काम करते समय सावधानी रखें. व्यापार में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद से बचें.

आज का सिंह राशिफल

आज आपके सोचे हुए कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. नौकरी में तबादले या अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. जोखिम भरे कामों में सावधानी बरतें. पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. किसी बड़े अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से काम निकलवाने की कोशिश में अभी सफलता मिलने में समय लग सकता है.

आज का कन्या राशिफल

आज आपके लिए धन लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं. नौकरी और व्यापार में तेजी आएगी और तरक्की के रास्ते खुलेंगे. मकान, जमीन या नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सफलता मिलने की उम्मीद है. परिवार में शादी या किसी दूसरे शुभ कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है. दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.

आज का तुला राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कामकाज में सफलता मिल सकती है. किसी काम से धन लाभ होने के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है. पुरानी रुकावटें दूर होंगी और लंबे समय से अटके जरूरी काम पूरे होने की संभावना है.

आज का वृश्चिक राशिफल

आज संतान की पढ़ाई या तरक्की से जुड़े कामों पर खर्च हो सकता है. पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि बढ़ेगी. घर में किसी बड़े या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है. जमीन, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. यात्रा के योग हैं. सामाजिक संपर्कों से भी आपको फायदा मिल सकता है.

आज का धनु राशिफल

आज धनु राशि के जातकों को नौकरी और रोजगार के मामले में सफलता मिल सकती है. आपको अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा. लंबे समय से अधूरी पड़ी किसी इच्छा को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं. व्यापार में लाभ होने की संभावना है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा.

आज का मकर राशिफल

आज अपने क्षेत्र के अनुभवी व्यापारियों, अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें. इससे आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है. नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं. बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. हालांकि, जोखिम भरे कामों में पैसा लगाने या जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें.

आज का कुंभ राशिफल

आज आपकी समझदारी और बातचीत करने का तरीका आपको सफलता दिला सकता है. कामकाज में आपकी सूझबूझ की तारीफ होगी. दोस्तों का साथ मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा. संतान से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं. जरूरी कामों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है.

आज का मीन राशिफल

आज मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं. जिस व्यक्ति पर आपने भरोसा किया है, उसके व्यवहार से आपको निराशा हो सकती है. हालांकि, इससे आपको बड़ा नुकसान होने की आशंका नहीं है. प्रशासनी कामकाज से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है. ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाएं.

The post मेष को व्यापार में लाभ, मीन को भरोसेमंद व्यक्ति से मिल सकती है निराशा, जानें आज का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top