Hot News

DSSSB TGT Recruitment 2025: टीजीटी टीचर की 5346 वैकेंसी, सैलरी 1.4 लाख से ज्यादा

DSSSB TGT Recruitment 2025: अगर आप टीचिंग सेक्टर में प्रशासनी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह शानदार अवसर है. दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5346 पदों पर Trained Graduate Teacher (TGT) की वैकेंसी निकली है. आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 7 नवंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

DSSSB TGT Recruitment 2025: कई सब्जेक्ट में भर्तियां

इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली प्रशासन के विभिन्न स्कूलों में अलग-अलग विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इसमें हिन्दी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस, संस्कृत और अन्य विषयों में TGT टीचर्स की वैकेंसी शामिल हैं. उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और विषय के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

DSSSB TGT के लिए कैसे करें आवेदन?

– सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
– होमपेज पर “TGT Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
– अब “Apply Online” सेक्शन में जाकर अपनी प्रोफाइल रजिस्टर करें या लॉगिन करें.
– मांगी गई जानकारी जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि सही-सही भरें.
– सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
– फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें.
– फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

DSSSB TGT के लिए क्या चाहिए योग्यता?

DSSSB TGT पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री होना आवश्यक है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास BEd डिग्री भी होनी चाहिए.

दिल्ली टीजीटी टीचर के लिए उम्र सीमा क्या हो?

TGT पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 30 वर्ष तक हो सकती है. आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/EWS/PwD) को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में 10वीं पास के लिए प्रशासनी नौकरी, वर्क इंस्पेक्टर की 1114 वैकेंसी

The post DSSSB TGT Recruitment 2025: टीजीटी टीचर की 5346 वैकेंसी, सैलरी 1.4 लाख से ज्यादा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top