नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर, आज जिला समाहरणालय समस्तीपुर के प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने जय प्रकाश नारायण जी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नज़ारत उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग, पंचायती राज पदाधिकारी, तथा अन्य वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने लोकनायक के चित्र पर पुष्प और माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उपस्थित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन में लोकनायक के आदर्शों और समाजवाद के प्रति उनके अटूट विश्वास को याद किया।
यह समारोह लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी के महान योगदान को याद करने और उनके उच्च आदर्शों पर चलने की प्रतिबद्धता को दोहराने का माध्यम बना।