Hot News

Double Kaju Katli Recipe: मार्केट से क्यों खरीदना जब घर पर ही मिनटों में बन सकती है डबल काजू कतली, जानें दिल जीत लेने वाली रेसिपी

Double Kaju Katli Recipe: दिवाली का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में घर को सिर्फ सजाने की ही नहीं बल्कि कुछ मीठा और नमकीन बनाने की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं. आज हम नमकीन के बारे में तो बात नहीं करेंगे लेकिन आज हम आपको ऐसी मिठाई के बारे में जरूर बताएंगे जिसके बिना दिवाली का त्यौहार अधूरा है. आज की यह आर्टिकल और इसमें बताई गयी रेसिपी आपके लिए काफी काम की होने वाली है अगर आप दिवाली के खास मौके पर अपने घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं. आज हम आपको डबल काजू कतली की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जो इस त्यौहार को और भी ज्यादा यादगार बना देगा. डबल काजू कतली सिर्फ खाने में जबरदस्त नहीं होती बल्कि इसका खूबसूरत डायमंड शेप, क्रीमी टेक्सचर और इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स की डेकोरेशन की वजह से सभी को लुभाती भी काफी ज्यादा है. तो चलिए जानते हैं डबल काजू कतली बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

डबल काजू कतली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • काजू – 2 कप, 2 से 3 घंटे भिगोकर रखे हुए
  • मिल्क पाउडर – आधा कप
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • शक्कर – 1 कप
  • पानी – एक चौथाई कप
  • केसर – कुछ धागे, ऑप्शनल
  • पिस्ता – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Suji Dahi Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और फ्लफी सूजी दही अप्पे, सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट रेसिपी

यह भी पढ़ें: Besan Dhokla Recipe: बिना तेल और झंझट के घर पर बनाएं फूला-फूला बेसन ढोकला, जानें मिनटों में तैयार होने वाली हेल्दी और एनर्जेटिक रेसिपी

डबल काजू कतली बनाने की आसान रेसिपी

  • डबल काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले भिगोए हुए काजू को अच्छी तरह पीसकर महीन पेस्ट बना लें. आप अगर चाहें तो इसमें थोड़ी मिल्क पाउडर डालकर पेस्ट को गाढ़ा भी बना सकते हैं. यह डबल काजू कतली को और भी क्रीमी और रिच बनाता है.
  • अब एक पैन में पानी और शक्कर डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए और हल्का गाढ़ा सिरप बन जाए, तब समझ जाएं कि यह तैयार है. इस बात का ख्याल रखें कि सिरप ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो.
  • अब तैयार काजू पेस्ट में धीरे-धीरे शक्कर का सिरप डालते हुए लगातार चलाते रहें. देखते ही देखते पेस्ट और सिरप का मिश्रण गाढ़ा और चिकना होने लगेगा. इस समय आप केसर के धागे भी मिला सकते हैं. ऐसा करने से मिठाई का रंग और स्वाद बढ़ जाएगा.
  • अब एक थाली या ट्रे में हल्का घी लगाएं और तैयार मिश्रण को उसमें डालकर अच्छी तरह फैलाएं. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे पिस्ता से सजाएं.
  • जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे अपने पसंद के शेप में काटें. ट्रेडिशनल तरीके से इसे डायमंड शेप में काटा जाता है, लेकिन आप चाहें तो स्क्वायर या राउंड शेप में भी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gajar Halwa Cake: गाजर के हलवे में मिलाएं केक का जादू, इस तरह मिनटों में तैयार करें सर्दियों का सबसे टेस्टी और फेवरेट डेजर्ट

The post Double Kaju Katli Recipe: मार्केट से क्यों खरीदना जब घर पर ही मिनटों में बन सकती है डबल काजू कतली, जानें दिल जीत लेने वाली रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top