Hot News

Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास

Diwali Special Kesar Kalakand: दिवाली का त्योहार हो और मीठे का जिक्र न आए ऐसा नहीं हो सकता है. त्योहार को लेकर घरों में तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है. पहले से ही लोग घर को कैसे सजाना है, खाने में क्या बनेगा के बारे में सोच कर रखते हैं. बच्चों में भी त्योहार को लेकर खास जोश देखने को मिलता है. शिशु भी अपने तरफ से पटाखे, कपड़े और खाने की चीजों की डिमांड रखते हैं. दिवाली पर मेहमान भी घर पर आते हैं. इस खास मौके पर आप घर की बनाई मिठाई से मेहमानों का स्वागत करें. अक्सर हम सोचते हैं कि घर पर मिठाई बनाने में मुश्किल आती है. इस वजह से मिठाई बनाने की कोशिश ही नहीं करते हैं. इस बार दिवाली पर आप केसर कलाकंद की मिठाई को जरूर ट्राई करें. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

केसर कलाकंद के लिए कौन सी सामग्री चाहिए?

  • दूध- 3 कप 
  • पनीर- एक कप कद्दूकस किया हुआ 
  • चीनी- स्वादानुसार 
  • इलायची पाउडर 
  • पिस्ता- कटा हुआ एक बड़ा चम्मच 
  • बादाम- बारीक कटा हुआ एक बड़ा चम्मच 
  • केसर के धागे- चुटकीभर

यह भी पढ़ें- Murmura Laddu Recipe: घर पर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो आसानी से तैयार करें मुरमुरा लड्डू

केसर कलाकंद को कैसे करें तैयार?

  • कलाकंद को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध को कम आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं. इसे आप लगातार चलाते रहें जब तक दूध घटकर आधा नहीं हो जाए.
    अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर को दूध में डालें और इसे मिक्स करें. 
  • इस मिश्रण को आपको लगातार चलाते रहना है. इसमें आप चीनी और इलायची पाउडर को डालें. अब आधा कप गर्म दूध को लें और इसमें आप केसर के धागे को मिला दें. केयसर और दूध के मिश्रण को पैन में डालें और मिक्स कर दें. मिश्रण को आप गाढ़ा होने दें. इसे आप तब तक चलाते रहें जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे.
  • अब एक स्टील की ट्रे या प्लेट में घी को लगा लें और इसमें तैयार किए हुए मिश्रण को डालें और फैला लें. इसके ऊपर से आप बारीक कटा हुआ पिस्ता और बादाम को डाल दें. ठंडा होने के बाद आप इसे चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लें. 

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

The post Diwali Special Kesar Kalakand: सॉफ्ट, रसदार और झटपट तैयार, हर किसी के दिल को भाएगी ये लजीज मिठास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top