Hot News

गैस लीक होने से लगी आग, तीन घर जले, 10 लाख का नुकसान

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र अन्तर्गत भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 रानीटोला गांव में गुरुवार की सुबह 7 बजे गैस सिलेंडर लीक होने से घरों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस अगलगी की घटना में तीन परिवारो के टीन के तीन घर जलकर राख हो गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से कोई सामान निकाल पाना संभव नहीं हो सका और घर में रखे अनाज, बर्तन, वस्त्र, स्त्रीओं के गहना जेवर, पखा, एक अपाचे मोटरसाइकिल ,दो लाख नगदसहित दस लाख का नुकसान होने के अनुमान है. अग्निपीड़ितों के अनुसार सुरेश ठाकुर की पत्नी सुबह 7 बजे गैस चूल्हा पर चाय बनाने गई थी. गैस चूल्हा जैसे ऑन किया तो गैस रिसाव से घर में आग लग गई .वह घर से किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच सूचना पर अमौर थाना से दमकल आ गया . दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया .अग्निपीड़ितों में सुरेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, नरेश कुमार ठाकुर मुख्य रूप से शामिल हैं . घटना की सूचना देते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया बदीउज्जमा ने अग्निपीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने तथा आपदा अनुग्रह अनुदान से लाभान्वित करने की मांग अमौर अंचल प्रशासन से की है .

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गैस लीक होने से लगी आग, तीन घर जले, 10 लाख का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top