Hot News

Bihar Chunav 2025 : सीएम नीतीश का भाषण सुनने झमाझम बारिश के बीच पहुंचे लोग, लालू-राबड़ी शासनकाल की दिलाई याद

Bihar Chunav 2025 : बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान झमाझम बारिश हो रही थी. लेकिन इसके बावजूद काफी संख्या में लोग उनका भाषण सुनने पहुंचे थे. नालंदा जिला के अस्थावां विधानसभा के एक स्कूल में सीएम नीतीश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखी. भारी बारिश के बीच भी लोग सीएम नीतीश कुमार का भाषण सुनने के लिये डटे रहे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी के लिये समर्थन भी मांगा.

लालू-राबड़ी शासनकाल पर बोला हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल का जिक्र किया और जमकर हमला बोला. सीएम नीतीश ने 2005 से पहले की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा, उस समय शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. समाज में हिंदू-मुस्लिम विवाद आम बात थी. लेकिन हमारी प्रशासन ने कानून का राज स्थापित किया और शांति-सौहार्द कायम किया.

जेडीयू प्रत्याशी के लिये मांगा वोट

जनसभा में सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की. उन्होंने कहा, जदयू प्रत्याशी के पक्ष में जनता को मतदान करना चाहिए. यह भी कहा कि उनकी प्रशासन ने 2005 से अब तक लगातार विकास कार्य किए हैं.

’15 साल मौका मिला, बिहार को पीछे छोड़ दिया’

उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वाली प्रशासन ने कुछ नहीं किया. 15 साल मौका मिला, फिर भी बिहार को पीछे छोड़ दिया. समाज में झगड़े-फसाद होते थे, बिजली नहीं आती थी, शिक्षा-स्वास्थ्य की हालत खराब थी. उन्होंने पत्नी और बेटों के लिए काम किया और हमने जनता के लिए.

मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ कर रहे जनसभाएं

इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा हमला बोल दिया है. मालूम हो, बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री लगातार एक्शन मोड में हैं. इसके साथ ही ताबड़तोड़ जनसभाएं कर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज नालंदा जिले में बिगड़े मौसम में भी उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया.

Also Read: Bihar Election 2025: अमित शाह की रैली से पहले नालंदा का ये इलाका ‘रेड जोन’ घोषित, इन सब चीजों पर रहेगी रोक

The post Bihar Chunav 2025 : सीएम नीतीश का भाषण सुनने झमाझम बारिश के बीच पहुंचे लोग, लालू-राबड़ी शासनकाल की दिलाई याद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top