Hot News

जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन बना मूकदर्शक, लोग परेशान

सलखुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित सलखुआ बाजार इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है. सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती है. दिन के समय ट्रकों के बाजार में प्रवेश कर जाने से स्थिति और भी विकट हो जाती है. लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. बाजार की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के कारण बाजार का रास्ता दिन-प्रतिदिन संकरा होता जा रहा है. प्रशासन की अनदेखी से आमजन परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की वजह से स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ना, मरीजों को अस्पताल ले जाना या प्रसव पीड़ा से ग्रस्त स्त्रीओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो गया है. स्थिति यह है कि कभी-कभी एंबुलेंस तक घंटों फंसी रह जाती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगायी जाये एवं अतिक्रमण हटाकर बाजार की सड़कों को सुगम बनाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन बना मूकदर्शक, लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top