Hot News

Pawan Singh से शादी बनी मजबूरी? ज्योति सिंह ने रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘दो बार आया था रिश्ता’

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच अब ज्योति सिंह ने अपने दिल की बात खुलकर रखी है और बताया है कि पवन सिंह से शादी उनकी खुशी नहीं, मजबूरी थी. उन्होंने कहा कि शादी के वक्त वो बहुत डरी हुई थी और खुश नहीं थी.

शादी के वक्त खुश नहीं थी ज्योति

ज्योति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए आया था, तब उन्हें किसी सुपरस्टार से शादी करने की कोई एक्साइटमेंट नहीं थी. बल्कि उन्हें डर लग रहा था क्योंकि कई बातें उन्हें साफ तौर पर नहीं बताई गई थी. उन्होंने कहा कि पवन सिंह से शादी करने से पहले ही उन्हें कुछ चीजों पर सफाई चाहिए थी, जो उन्हें कभी नहीं मिली. इसके बावजूद उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी से शादी की, क्योंकि परिवार की इच्छा के आगे वो कुछ नहीं कह पाई.

दो बार आया था रिश्ता

ज्योति ने आगे बताया कि पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए दो बार आया था. पहली बार तब जब उनकी बड़ी बहन की शादी भी नहीं हुई थी. उस वक्त उनके पिता ने कहा कि “जब तक बड़ी बहनों की शादी नहीं होगी, छोटी की शादी नहीं करेंगे.” बाद में पवन सिंह की शादी नीलम सिंह से हो गई. लेकिन नीलम के निधन के बाद, पवन का रिश्ता फिर से ज्योति के लिए आया और इस बार उनके पिता ने हां कह दी. इसके बाद दोनों की शादी हो गई.  

कब शुरू हुई रिश्ते में खटपट?

ज्योति पहले भी पवन सिंह पर गैर-संबंधों का आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि पवन होटल में लड़कियों के साथ देखे जाते हैं. वहीं शादी के वक्त पवन का नाम अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था. उस समय एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें ज्योति और अक्षरा की बातचीत सुनाई दी थी. बाद में अक्षरा ने भी माना था कि ज्योति से शादी के बाद उन्होंने पवन से रिश्ता खत्म कर लिया. फिर शादी के कुछ ही महीनों बाद पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. उस घटना ने पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री को हिला दिया था.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, ‘हम हई जेठानी’ में दिखा जबरदस्त अंदाज

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: खेसारी लाल यादव के पत्नी को बहन बनाने वाले बयान पर आगबबूला हुई रानी चटर्जी, पवन सिंह ने भी जमकर साधा निशाना

The post Pawan Singh से शादी बनी मजबूरी? ज्योति सिंह ने रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘दो बार आया था रिश्ता’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top