Hot News

Ration Card : राशन की दुकानों में कब से मिलेगा गेहूं, सरकार की ओर से दी गई जानकारी

Ration Card : तमिलनाडु में राशन की दुकानों पर गेहूं की कमी के बाद प्रशासन ने कदम उठाया है. राज्य प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नवंबर के मध्य तक सभी राशन दुकानों पर गेहूं की आपूर्ति शुरू हो जाएगी. अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने दुकानों पर गेहूं के भंडार की कमी की शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने 15 नवंबर तक सप्लाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिया.

12,573 राशन दुकानों में गेहूं उपलब्ध नहीं

अन्नाद्रमुक के महासचिव पलानीस्वामी ने दावा किया कि तमिलनाडु की 12,573 राशन दुकानों में गेहूं उपलब्ध नहीं है. इस पर राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री आर. सक्करपानी ने बताया कि राज्य प्रशासन लगातार केंद्र से अधिक गेहूं आवंटित करने का अनुरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 से सितंबर 2024 तक केंद्र प्रशासन ने केवल 8,576 मीट्रिक टन गेहूं भेजा. मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के आग्रह पर अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक राज्य को गेहूं का आवंटन बढ़ाकर 17,100.38 मीट्रिक टन कर दिया गया.

15 नवंबर तक राशन दुकानों पर 100 प्रतिशत गेहूं पहुंचा दिया जाएगा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री आर. सक्करपानी ने रविवार को एक बयान जारी किया. इसमें कहा कि यह गेहूं बिना किसी बाधा के उचित मूल्य की दुकानों पर आम जनता को वितरित किया जा रहा है. अभी केंद्र ने गेहूं का कोटा घटाकर पहले के आवंटन तक सीमित कर दिया है. सक्करपानी ने आश्वासन दिया कि 15 नवंबर तक राशन दुकानों पर 100 प्रतिशत गेहूं पहुंचा दिया जाएगा और यह अनाज बिना किसी बाधा के जनता को उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Ration Card eKYC: डेडलाइन खत्म, रुकेगी सब्सिडी, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

राशन दुकानों में गेहूं नहीं रहने के कारण ग्राहक कुछ परेशान नजर आए. हालांकि प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद उन्हें कुछ राहत मिली है. उम्मीद है कि इस महीने से उन्हें गेहूं मिल जाएगा.

The post Ration Card : राशन की दुकानों में कब से मिलेगा गेहूं, प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top