Hot News

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: कमजोर ओपनिंग के बावजूद ‘120 बहादुर’ का कमाल, ओपनिंग डे पर इन 14 फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें दूसरे का कलेक्शन

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की टक्कर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी स्टारर ‘मस्ती 4’ से हुई. फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग कोई खास नहीं रही थी और इसका असर मूवी की कमाई पर देखने को मिला. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट से अपना खाता खोला. दूसरे दिन की कमाई का अर्ली आंकड़ा आ गया है. आइए आपको बताते हैं.

जानें ‘120 बहादुर’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘120 बहादुर’ ने 2.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. दूसरे दिन मूवी ने 0.05 करोड़ रुपये कमाए. ये आंकड़े फिलहाल सुबह के है और शाम तक इसके बढ़ने के चांस है. टोटल कमाई मूवी ने 2.4 करोड़ रुपये की कर ली है.

ओपनिंग डे पर ‘120 बहादुर’ ने किन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड?

साल 2025 में ‘120 बहादुर’ ने रिलीज हुए 14 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम और कलेक्शन के बारे में बताते हैं-

  1. हक-1.75 करोड़
  2. द ताज स्टोरी- 1 करोड़
  3. द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़
  4. मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 करोड़ रुपये
  5. द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
  6. ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  7. क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  8. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  9. होमबाउंड- 30 लाख रुपये
  10. आंखों की गुस्ताखियां-35 लाख रुपये
  11. निकिता रॉय-22 लाख रुपये
  12. केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  13. कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  14. फुले- 15 लाख रुपये

मस्ती 4 का कलेक्शन यहां जानें

फिल्म 120 बहादुर के साथ मस्ती 4 रिलीज हुई. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन 120 बहादुर से मस्ती 4 आगे निकल गई. ओपनिंग डे पर रितेश देशमुख की फिल्म ने की 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 0.05 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: धीमी शुरुआत के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड, चौंकाने वाला है दूसरे दिन का कलेक्शन

The post 120 Bahadur Box Office Collection Day 2: कमजोर ओपनिंग के बावजूद ‘120 बहादुर’ का कमाल, ओपनिंग डे पर इन 14 फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें दूसरे का कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top