Hyderabad Auto Driver Murder : बात सिर्फ 10 रुपये के छुट्टे से शुरू हुई थी. मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने ऑटो ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला. घटना रविवार शाम तेलंगाना के वट्टेपल्ली की है. ऑटो ड्राइवर का नाम मुकरम बताया जा रहा है, जो वट्टेपल्ली से परिवार के साथ अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में मिली एक स्त्री सवारी से उसकी 10 रुपये के कारण बहस हो गई और भीड़ ने उसे मौत के घाट उतार दिया.
क्या है पूरा मामला
मुकरम अपने परिवार के साथ अपनी ऑटो से घर जा रहा था. रास्ते में एक स्त्री उसकी ऑटो में बैठती है, जिसे कुछ ही दूरी तक का सफर तय करना था. वह अपने गंतव्य तक पहुंचकर 200 रुपये का नोट देती है. चालक के पास छुट्टे नहीं थे. इसी बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई. मामला इतना बढ़ गया कि स्त्री ने अपने बेटे को फोन लगा दिया. स्त्री के बेटे का नाम अजीम अपने साथ कुछ लोगों को लेकर पहुंचा और ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट करने लग गया. भीड़ ने उन्हें इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा
वारदात की सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर डीसीपी श्रीनिवास (IPS) और फलकनुमा थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की. वहीं, बहादुरपुरा के विधायक मोहम्मद मुबीन ने भी मौके का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताई. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: 21 सितंबर का मौसम : UP-बिहार से MP-झारखंड तक नजर; देखें इन 20 राज्यों की Weather Update
The post 10 रुपये छुट्टे के लिए ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, हैदराबाद में दिल दहलाने वाली वारदात appeared first on Naya Vichar.

