Hot News

देवघर में शहीद गणेश पांडेय के घर डकैती, वीरता का मेडल और लाखों के जेवरात उड़ा ले गये चोर

Deoghar Crime News, देवघर (मिथिलेश सिन्हा): देवघर के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा गांव में शहीद गणेश पांडेय के घर बीती रात बड़ी चोरी की वारदात हुई है. जानकारी के अनुसार, घर के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गये थे. इस दौरान अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया.

पिता को वीरता के लिए मिला सोने का मेडल भी चोरी

सुबह लौटने पर गृहस्वामी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो सभी अलमीरा और ट्रंक क्षतिग्रस्त पड़ा था. शहीद के बेटे लक्ष्मण पांडेय ने बताया कि उनके पिता को वीरता के लिए लगभग 15 लाख रुपये की कीमत का सोने का मेडल मिला था, जिसे चोर ले गए. साथ ही घर में रखे अन्य सभी सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा ले गये. जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

Also Read: मीडिया पर बरसे मंत्री इरफान अंसारी, बोले- मेरी बातों को तोड़ा-मरोड़ा गया, SIR पर कह दी बड़ी बात

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ रंजीत लकड़ा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दे दिये गये हैं.

Also Read: SIR पर बौखलाहट क्यों? मंत्री इरफान अंसारी पर भड़के पूर्व CM चंपाई सोरेन, प्रशासन से कर डाली बड़ी मांग

The post देवघर में शहीद गणेश पांडेय के घर डकैती, वीरता का मेडल और लाखों के जेवरात उड़ा ले गये चोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top