Hot News

गंभीर मामलों में दर्ज कांडों का प्राथमिकता से करें निष्पादन : डीआइजी

डीआइजी ने एससी-एसटी थाने का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

किशनगंज. पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने शनिवार को एससी-एसटी थाने का निरीक्षण किया. इससे पूर्व पुलिस लाइन के जवानों ने डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. डीआइजी ने कांडों की समीक्षा के साथ-साथ थाना की साफ सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया. विशेष रूप से कांडों का निरीक्षण किया. डीआइजी ने पूरे थाना परिसर का जायजा लिया. साथ ही थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. साथ ही एससी-एसटी थाना में दर्ज कांडों की भी समीक्षा की. इसके बाद डीआइजी श्री मंडल ने स्त्री थाना के कांडों की समीक्षा की और लंबित कांडों के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही स्त्री संबंधित गंभीर मामलों में दर्ज हुए कांडों को प्राथमिकता से लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया. डीआइजी ने यह देखा की स्त्री थाना में जितने भी कांड दर्ज हुए उनमें दुष्कर्म के कितने मामले हैं. उनमें कितने केस के सत्यापन के बाद मामला सत्य पाया गया. डीआइजी ने महावार दर्ज हुए कांडों की समीक्षा की. डीआईजी ने कहा कि नियमित निरीक्षण के दौरान स्त्री थाना व एससी-एसटी थाना के केस की समीक्षा को लेकर वे किशनगंज पहुंचे. दोनों थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा की जा रही है. आम जनता को कैसे न्याय मिले और दोषी न फंसे इस बिंदु पर भी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ वन गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, साइबर डीएसपी रविशंकर, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, एससी-एसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार, स्त्री थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post गंभीर मामलों में दर्ज कांडों का प्राथमिकता से करें निष्पादन : डीआइजी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top