Hot News

Putin India Visit: राजघाट पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शिखर वार्ता से पहले राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. इसके बाद पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद राजघाट पर विजिटर बुक में हस्ताक्षर किए. देखें वीडियो.

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे, जहां डिनर हुआ. इस शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग मजबूत करने, हिंदुस्तान-रूस व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की उम्मीद है. इस दौरे पर पश्चिमी देशों की खास नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : Putin India Visit : मां ने लॉटरी में जीती कार, व्लादिमीर पुतिन के हाथ में ऐसे आई पहली फोर व्हीलर

पुतिन की यह हिंदुस्तान यात्रा बेहद अहम

हिंदुस्तान-अमेरिका तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह हिंदुस्तान यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है.

thumb 004 13
नया विचार पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

The post Putin India Visit: राजघाट पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top