Hot News

कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Indian Coast Guard Final Result 2025 OUT: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी समाचार सामने आई है. जिस फाइनल रिजल्ट का उन्हें बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार जारी कर दिया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया में हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और अब फाइनल सिलेक्शन लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. कुल 140 पदों पर भर्तियां होनी थीं, जिनमें जनरल ड्यूटी और टेक इंजीनियर के पद शामिल हैं.

Indian Coast Guard Final Result 2025: रिजल्ट हुआ जारी

यह रिजल्ट इंडियन कोस्ट गार्ड की उस भर्ती का है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी. पहले स्टेज की परीक्षा मार्च 2025 में हुई थी. इसके बाद दूसरे स्टेज की प्रक्रिया पूरी की गई और अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है.

इस भर्ती में कुल 140 वैकेंसी थीं. इनमें से 110 पद जनरल ड्यूटी के लिए और 30 पद टेक इंजीनियर के लिए रखे गए थे. अब फाइनल लिस्ट आने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर के आधार पर देख सकते हैं कि वह सिलेक्ट हुए हैं या नहीं.

Indian Coast Guard Final Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- joinindiancoastguard.gov.in
  • होम पेज पर “Latest Updates” या “Result” सेक्शन को खोजें.
  • यहां आपको “Indian Coast Guard Final Result 2025” का लिंक दिखाई देगा.
  • लिंक पर क्लिक करते ही PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी.
  • अब PDF को ओपन करें और अपने रोल नंबर को सर्च करें.
  • यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है तो आप फाइनल सिलेक्ट हो चुके हैं.

Indian Coast Guard Final Result 2025 Check Here

इन बातों का रखें ध्यान

रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यह बेहद राहत की बात है. कई दिनों से रिजल्ट का अपडेट नहीं आने से स्टूडेंट्स परेशान थे. लेकिन अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है. फाइनल रिजल्ट सिर्फ वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में ही जारी किया गया है.

जो उम्मीदवार फाइनल लिस्ट में शामिल हो गए हैं, उन्हें अब मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेिनिंग से जुड़ी जानकारी जल्द ही भेजी जाएगी. ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि सभी चयनित उम्मीदवार वेबसाइट और ईमेल दोनों पर आने वाले अपडेट्स को ध्यान से चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: KVS NVS भर्ती में आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई

The post कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top