Hot News

Motihari : छतौनी में 90 लाख के गांजा के साथ स्कार्पियो सवार दो तस्कर गिरफ्तार

15 बंडल में रखा था करीब 169 किलोग्राम गांजा घोड़ासहन से गांजा लेकर जा रहे थे मुजफ्फरपुर चिरैया थाने के खोड़ा गांव के रहने वाले है दोनों मोतिहारी . जिले में नशा के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी उपलब्धि मिली है. छतौनी पुलिस ने मठिया मोड़ के पास से स्कार्पियो सवार दो तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया. तस्करों के पास से 15 बंडल में रखा करीब 169 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 90 लाख रूपये किमत बतायी जा रही है. सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में चिरैया थाने के खोड़ा गांव का रमेश कुमार व रवि कुमार शामिल है. पूछताछ में दोनों बताया है कि उन्होंने गांजा को घोड़ासहन में लोड किया था. उसे लेकर दोनों मुजफ्फरपुर डिलीवरी देने जा रहे थे. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली. गुप्तचरों ने पुलिस को बताया कि स्कार्पियो नम्बर डीए3सीसीसी-1772 से गांजा लेकर दो तस्कर घाेड़ासहन से छतौनी होते हुए मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच 28 पर फिल्डिंग लगायी, जहां मठिया मोड़ के पास उक्त नम्बर की स्कार्पियो को रोका गया. उसकी तलाशी ली गयी तो 15 बंडल में रखा 169 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में सदर डीएसपी के साथ छतौनी के अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, जमादार सुमन कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Motihari : छतौनी में 90 लाख के गांजा के साथ स्कार्पियो सवार दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top