Hot News

Indigo Flight Cancellation: इंडिगो ने 127 उड़ान रद्द कीं, यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी

Indigo Flight Cancellation: इंडिगो की उड़ानों में आ रही परेशानी सातवें दिन भी जारी है और विमानन कंपनी ने सोमवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 127 उड़ानें रद्द कर दीं. एक सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह समाचार दी है. सूत्र ने बताया कि इंडिगो ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से रवाना होने वाली 62 उड़ानें और यहां पहुंचने वाली 65 उड़ानें रद्द की हैं.

उड़ानों में आई गड़बड़ियों पर ‘कारण बताओ नोटिस’

एक अन्य घटना में, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और जवाबदेही मैनेजर इस्द्रो पोर्क्वेरास को उड़ानों में आई गड़बड़ियों पर दिए गए ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब देने के लिए थोड़ा और समय दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को जवाब देने के लिए अतिरिक्त 24 घंटे मिले हैं. अब वे सोमवार शाम 6 बजे तक अपना जवाब जमा कर सकते हैं.

जवाब देने की समय सीमा बढ़ा दी गई

पिछले कई दिनों से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही हैं, जिससे हजारों यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है. इसी वजह से डीजीसीए ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा था. अधिकारी के अनुसार, शनिवार को जारी नोटिस में सीईओ एल्बर्स और पोर्क्वेरास से रविवार शाम तक जवाब देने को कहा गया था. लेकिन दोनों अधिकारियों ने अतिरिक्त समय मांगा, जिसके बाद जवाब देने की समय सीमा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें : Bihar Train News: इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी राहत, दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों में लगाए गये एक्स्ट्रा कोच

लाखों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंस गए

राहुल भाटिया के आंशिक स्वामित्व वाली यह विमानन कंपनी दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द करने को लेकर प्रशासन और यात्रियों दोनों की तीखी आलोचना झेल रही है. कंपनी ने इसके लिए पायलटों की नयी उड़ान ड्यूटी और नियमों में हुए बदलाव का हवाला दिया. उड़ानें रद्द होने के कारण लाखों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंस गए.

The post Indigo Flight Cancellation: इंडिगो ने 127 उड़ान रद्द कीं, यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top