Hot News

Vidya Wires IPO Allotment Today: आज होगा फैसला, विद्या वायर्स आईपीओ में किसकी लगेगी लॉटरी?

Vidya Wires IPO Allotment Today: Vidya Wires के IPO का अलॉटमेंट आज 8 दिसंबर को फाइनल हो सकता है और निवेशक सुबह से ही इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. तीन दिनों की बोली अवधि (3–5 दिसंबर) में यह इश्यू करीब 27 गुना सब्स्क्राइब हुआ है, जिससे साफ है कि लोगों की इसमें दिलचस्पी काफी ज्यादा थी. जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे आज BSE, NSE और MUFG Intime की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं.

GMP क्या इशारा कर रहा है?

लिस्टिंग से पहले बाजार में Vidya Wires के अनलिस्टेड शेयर लगभग 7–8% के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर घूमते नजर आ रहे हैं. Investorgain के मुताबिक 4 दिसंबर को GMP 10.58% तक था, जबकि IPO बंद होने वाले दिन यह करीब 5.77% पर आ गया था. IPO Watch के अनुसार यह करीब 7.69% चल रहा है. हालांकि GMP सिर्फ एक संकेत होता है, असली कीमत तो लिस्टिंग के दिन ही पता चलती है.

NSE पर अलॉटमेंट कैसे चेक करें?

  • NSE की वेबसाइट खोलें.
  • Equity & SME IPO Bid Details में जाकर कंपनी का नाम ‘Vidya Wires’ चुनें.
  • कंपनी का सिंबल सिलेक्ट करने के बाद अपना IPO आवेदन नंबर या PAN भरें.
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा.

BSE पर चेक करने का तरीका

  • BSE (Bombay Stock Exchange) की आधिकारिक साइट खोलें.
  • ऊपर दिए गए ‘Investors’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • ‘Investor Services’ में जाकर ‘Status of Issue Application’ चुनें.
  • फिर ‘Application Status Check’ पर क्लिक करें.
  • Issue Type में ‘Equity’ चुनें.
  • Issue Name भरें और आगे की जानकारी डालें.
  • PAN दर्ज करके ‘Search’ दबाएं और स्टेटस देखें.

Link Intime (MUFG Intime) पर स्टेटस कैसे देखें?

  • MUFG Intime (पहले Link Intime) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
  • ड्रॉपडाउन में से कंपनी का नाम चुनें.
  • PAN, आवेदन संख्या या DP Client ID में से कोई भी जानकारी भरें.
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें.
  • आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा.

ALSO READ: शेयर किसके हाथ आएंगे? Meesho IPO Allotment का बड़ा फैसला आज

The post Vidya Wires IPO Allotment Today: आज होगा फैसला, विद्या वायर्स आईपीओ में किसकी लगेगी लॉटरी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top