Places to Visit in Patna: सर्दियों का मौसम मतलब घूमना शुरू. इस मौसम में कोई परिवार के साथ तो कोई अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं. साथ ही अगर न्यू ईयर भी नजदीक हो फिर क्या कहना. आप भी अगर नए साल या वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पटना इसके लिए बहुत ही बढ़िया लोकेशन है. पटना में कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां आप बहुत कम खर्च में घूम सकते हैं. यहां हम जिन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं वहां आप मात्र 50 रुपये में ही घूम सकते हैं.
पटना चिड़ियाघर
नए साल के मौके पर परिवार या फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए पटना का चिड़ियाघर बहुत ही बेस्ट जगह है. इस चिड़ियाघर में चारों तरफ फैली हरियाली और अनोखे जीव-जंतु आपके पूरे ट्रिप को रोमांच से भर देंगे. यानी बहुत ही कम खर्च में आप इस जू का आनंद ले सकते हैं.
पटना म्यूजियम
पटना म्यूजियम घूमने के लिए बेस्ट जगहों में शामिल है. इस म्यूजियम को पहले से और अधिक आकर्षक बनाया गया है. यहां का आपका अनुभव हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा.
पटना का मरीन ड्राइव
न्यू इयर के दौरान नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए जेपी गंगा पथ बहुत ही बढ़ियां डेस्टीनेशन है. हालांकि यहां की एंट्री बिल्कुल फ्री है.
पटना का बापू टावर
नए साल पर घूमने के लिए पटना का बापू टावर भी बढ़िया ऑप्शन है. यहां भी आप बहुत कम खर्च में ट्रीप का मजा ले सकते हैं. बापू टावर सेल्फी पॉइंट के रूप में लोकप्रिय है.
पटना का दरभंगा हाउस
पटना का दरभंगा हाउस जाने पर आपको राजा-महाराज का किला देखने को मिलेंगे. पहले यह दरभंगा महाराज का घर था लेकि आज यह कॉलेज है. यह ऐतिहासिक इमारत भी फोटोग्राफी के लिए चर्चित है.
इसे भी पढ़ें: Travel Tips: घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की कर रहें हैं तलाश, तो चले आइए गुजरात
The post Places to Visit in Patna: न्यू ईयर पर घूमें पटना की ये खूबसूरत जगहें. बहुत कम खर्च में ही यादगार बनेगा ट्रीप appeared first on Naya Vichar.

