Vastu Tips for Garden: हर व्यक्ति की आमतौर पर इच्छा होती है कि वह अपने घर में गार्डन यानी बगीचा बनाए. ये बगीचे न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि शाम के समय परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बेहद अच्छे होते हैं. कई लोग तो घर के इन बगीचों में फूलों के साथ-साथ सब्जियां उगाना भी पसंद करते हैं. ऐसे में आप कह सकते हैं कि यह घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ कुछ हद तक सेहत को भी बेहतर बनाने में योगदान देता है. अगर आप भी अपने घर में बगीचा बनाने का सोच रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम बगीचे से जुड़े कुछ वास्तु उपायों के बारे में चर्चा करेंगे, जिनका उपयोग आप अपने घर में गार्डन बनवाते समय कर सकते हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.
घर में बगीचा बनाते समय किन-किन वास्तु उपायों को अपनाना चाहिए?
बगीचा किस दिशा में बनाएं
घर पर बगीचा बनाते समय हमेशा ध्यान रखें कि बगीचा उत्तर या पूर्व दिशा में बनाया जाए. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
फव्वारे की दिशा
यदि आप बगीचे में फव्वारा बना रहे हैं, तो उसकी दिशा उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम रखें. आप चाहें तो केवल उत्तर दिशा में भी फव्वारा बना सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में समृद्धि आती है.
तुलसी चौरा की दिशा
घर के बगीचे में यदि आप तुलसी चौरा बना रहे हैं, तो उसकी दिशा उत्तर, पूर्व या पश्चिम रखें.
बड़े पेड़ कहां लगाएं
यदि आप बगीचे में बड़े पेड़ लगा रहे हैं, तो उनकी दिशा दक्षिण रखें. घर में कांटेदार पेड़ लगाना अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे लगाने से बचें.
झूले और बैठने की व्यवस्था
यदि आप बगीचे में झूला लगाना चाहते हैं, तो इसे पूर्व दिशा में लगाएँ. वहीं बैठने के लिए यदि आप कुर्सियां या बेंच लगाना चाहते हैं, तो इन्हें उत्तर दिशा में रखें.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी न करें ये काम, घर पर न रखें ये सामान, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आपकी ये 7 छोटी-छोटी आदतें घर का छीन लेगी सुख-चैन, आज ही बदलें वरना जिंदगी भर रोयेंगे
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
The post Vastu For Garden: घर में बगीचे में बनाते समय जरूर करें ये वास्तु उपाय, मां लक्ष्मी स्वयं आएंगी आपके द्वार appeared first on Naya Vichar.

