Babri Masjid Murshidabad West Bengal: बाबरी मस्जिद को दोबारा बनाए जाने के मामले में नालंदा से जदयू के लोकसभा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बाबरी मस्जिद दोबारा बनाए जाने का समर्थन किया है. कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस लोकतंत्र में सबको अधिकार है अपना धर्म मानने का.
कौशलेन्द्र कुमार ने क्या कहा ?
नालंदा से जदयू के लोकसभा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि ये देश सबसे बड़े संवैधानिक व्यवस्था का देश है. हार जाति और धर्म के लोग इस देश में रहते हैं. सबको इस लोकतंत्र में अधिकार है अपने-अपने धर्म को मानने का. अगर वहां बाबरी मस्जिद बना है या बनना शुरू हुआ है तो ये अच्छी बात है. जो लोग उस धर्म को मानने वाले हैं उनके लिए जरूर अच्छा है.
बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण पर नालंदा के जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार…@Jduonline @BJP4Bihar #biharpolitics #NitishKumar #KaushalendraKumar pic.twitter.com/zt8x7bxFAF
— Nishant Kumar Ojha (@journanishant) December 8, 2025
क्या है पूरा मामला ?
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर विधानसभा के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी है. 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है. पार्टी ने उनके इस कृत्य पर बाहर का रास्ता दिखाया है.
Also read: बंगाल के बाबरी मस्जिद को लेकर बिहार में गरमाई सियासत, डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान
The post बाबरी मस्जिद के दोबारा बनाए जाने के समर्थन में आए जदयू के सांसद, कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

