Hot News

प्रोटीन पाउडर की डिलीवरी करने निकला सन्नी…नदी किनारे खून से लथपथ मिली स्कूटी, जानें क्या है पूरा मामला  

अरविंद कुमार सिंह/सिवान/बिहार: सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव में सोमवार को जब नदी से एक बोरे में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के रहने वाले मुन्ना बांसफोर के 33 साल के बेटे सन्नी बांसफोर के रूप में हुई.

क्या है पूरा मामला ? 

परिजनों के अनुसार सन्नी प्रोटीन पाउडर की डिलीवरी का काम करता था. रविवार की शाम करीब चार बजे वह पाउडर देने के लिए घर से निकला था. देर शाम तक फोन पर बात भी हुई, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया. रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका. सोमवार की सुबह परिजन नगर थाना शिकायत के लिए पहुंचे तो थाने से परिजनों को जानकारी मिली कि सन्नी की स्कूटी सरेया गांव के नदी किनारे से बरामद हुई है. 

बोरे में मिला युवक का शव 

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्कूटी पर खून के धब्बे थे. इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई. एक भारी बोरा पानी से बाहर निकाला गया. बोरा खोलने पर उसमें सन्नी का शव मिला, जिसे देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. शव मिलने की समाचार से गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. 

Siwan Crime
रोते बिलखते सन्नी के परिजन

परिजनों के जाम किया सड़क 

घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थाना प्रभारी मिहिर कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जैसे ही शव सदर अस्पताल पहुंचा, आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. जाम की सूचना पर नगर थाना, महादेवा ओपी और सराय ओपी की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुट गई. 

Siwan Crime
आगजनी करते आक्रोशित परिजन
Siwan Crime
परिजनों को समझाती पुलिस

Also read: ’10 लाख दो नहीं तो…’ JDU की सांसद और विधायक को जान से मारने की मिली धमकी

Siwan: पुलिस ने क्या कहा ? 

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लबोरेटोरी (FSL) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया.  मृतक के मोबाइल की कॉल डीटेल रिपोर्ट (CDR) खंगाली जा रही है.  उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही जाम कर रहे परिजनों को शांत कराने के प्रयास जारी है. इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान में तेजी से जुटी हुई है. 

The post प्रोटीन पाउडर की डिलीवरी करने निकला सन्नी…नदी किनारे खून से लथपथ मिली स्कूटी, जानें क्या है पूरा मामला   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top