Hot News

ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड में अलाव बना सहारा

शाहपुर.

दिसंबर महीना के आगमन के साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इन दिनों पछुआ ठंडी हवा ने जिले के मौसम में तेजी से बदलाव ला दिया है. हवा की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. सर्द हवा चलने के कारण वातावरण में सिहरन और कनकनी बढ़ गयी है.

ऐसे में लोगों के लिए अलाव ही सहारा बन गया है. सर्द हवा से बढ़ी ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है. बढ़ी ठंड के कारण शिशु सुबह में स्कूल या कोचिंग जाने से कतराने लगे हैं. पहले, तो शिशु बेड छोड़ना नहीं चाहते. किसी तरह अगर बेड छोड़ भी दिये, तो स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए मशक्कत भरा काम है.

अलाव की व्यवस्था नहीं :

ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे खासकर गरीब तबके के लोग सुबह-शाम ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं. लोगों ने अविलंब अलाव की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से असहाय लोगों ने की है.

ठंड से करें बचाव

: इन दिनों ठंड का प्रकोप सर्द पछुआ हवा ने बढ़ा दी है. इससे सभी उम्र के लोगों को बचना चाहिए. खासकर शिशु व बुजुर्गों को ठंड से बचाना बेहद जरूरी है. इसके लिए गर्म खाना, गर्म कपड़ा व गर्म पानी आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड में अलाव बना सहारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top