Hot News

सनौर पुल की टीम ने की फोटोग्राफी, दो पिलर पाये गये कमजोर

नया विचार इंपैक्ट. विशेष प्रमंडल की टीम ने किया निरीक्षण बालू के अवैध खनन से पुल की बदहाली की समाचार का असर प्रतिनिधि, बसंतराय. झारखंड-बिहार की सीमा पर सनौर गांव के पास गेरुआ नदी पर बने उच्च स्तरीय जर्जर पुल का चार सदस्यीय इंजीनियर टीम ने निरीक्षण किया. पुल की बदहाली को लेकर नया विचार में प्रकाशित समाचार के बाद विभाग सक्रिय हुआ. विशेष प्रमंडल गोड्डा की तकनीकी टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और पुल की पूरी स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया टीम में ये थे शामिल जांच टीम में सहायक अभियंता राजीव रंजन सिंह, रत्नेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता मिहिर कुमार एवं सुधीर कुमार शामिल थे. टीम ने पुल के पीलर, पानी के कटाव से प्रभावित हिस्से, ऊपरी सतह तथा एप्रोच पथ की समस्या को करीब से देखा और रिपोर्ट तैयार की. आवश्यक वीडियो और फोटो के माध्यम से पूरे ढांचे का भी अवलोकन किया गया. टीम ने माना: पुल का पिलर हुआ कमजोर, मरम्मत की जरूरत जांच दल ने जानकारी दी कि कटाव की वजह से उच्च स्तरीय पुल के दो पीलर कमजोर हो गए हैं. कुछ हिस्सों के सरिया तक ज्वॉइंट से खुले हैं. पुल की ऊपरी सतह पर बने गड्ढे और जर्जर एप्रोच पथ की भी तत्काल मरम्मत आवश्यक है. टीम ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर पुल की स्थिति और भारी वाहनों के आवागमन से उत्पन्न खतरे की जानकारी भी प्राप्त की. जांच दल के सदस्यों ने बताया कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर जांच करने आए थे. रिपोर्ट शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी जाएगी, जिसके आधार पर मरम्मत या पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी. वहीं, स्थानीय लोगों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है और आशा जतायी है कि जल्द ही पुल की समस्या का समाधान होगा, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सनौर पुल की टीम ने की फोटोग्राफी, दो पिलर पाये गये कमजोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top