Hot News

Dhanbad News: इंटर स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप छोटानागपुर कप का आयोजन

चैंपियनशिप की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई और रात 9 बजे तक पूरे उत्साह के साथ चली. इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से आए कुल 170 खिलाड़ियों ने भाग लिया और काता व कुमिते में अपने बेहतरीन स्पोर्ट्स कौशल का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सीईओ सोम शेखर एवं केके पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आकाश राय ने संयुक्त रूप से किया.

इनका रहा खास योगदान

इस आयोजन के मुख्य आयोजक एमडी इस्लाम रहे. जिन्हें आयोजन टीम का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता को सफल बनाने में संतोष कुमार ठाकुर, सानिया झा, माइकल फिलिप्स, अमर कुमार महतो, विशाल कुमार रवानी, शमीम अंसारी, महेंद्र, नगेंद्र बारी, प्रियंका भट्टाचार्जी, महेश कुमार राम, राज सांचू राजवार, आशीष कुमार चौहानका विशेष योगदान रहा.

बालिका वर्ग स्वर्ण पदक विजेता:

फुल मून ओरांव, साक्षी हेंब्रम, प्रियंशी सिंह, रक्षा कुमारी, अक्षया, आराध्या कुमारी, जया कुमारी

बालक वर्ग स्वर्ण पदक विजेता:

आर्यन भुटिया, दक्ष रवानी, आरव रवानी, ईशान मोहन झा, अनिकेत अर्श

रजत पदक विजेता:

सास्वत, युशरा परवीन, रिया कुमारी, शिबानी, सबा परवीन, अरिजीत सौर्य

कांस्य पदक विजेता :

सौर्य, साक्षी हेंब्रम, गरिमा भास्कर, अनन्या पांडेय, विक्रांत सौर्य, शिवम कुमार, रौनक मंडल

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: इंटर स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप छोटानागपुर कप का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top